दिल्ली पुलिस के दक्षिण पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली में एक फार्महाउस में हुई हाई-प्रोफाइल डकैती के कथित मास्टरमाइंड दिनेश वर्मा उर्फ बिल्लू और इसमें शामिल सभी 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक चोरी की मोटरसाइकिल और लगभग 7 लाख नकद बरामद किया है।
कब का है मामला?
24 जून, 2025 को घिटोरनी स्थित एक फार्महाउस में एक कारोबारी से 30 लाख की डकैती की वारदात हुई थी। वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने 18 जुलाई, 2025 की सुबह बिजवासन-नजफगढ़ रोड के पास एक ट्रैप लगाकर सुबह लगभग 1:45 बजे, दिनेश वर्मा उर्फ बिल्लू को मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश करते हुए रोका गया।
आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली
जब उसे सरेंडर करने को कहा गया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली हेड कांस्टेबल एचसी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। अपने आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
किन-किन मामलों में शामिल आरोपी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने डकैती की साजिश रचने और अपने साथियों को हथियार देने की बात कबूल की। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें पहले लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के 7 जघन्य मामले शामिल हैं। मुजफ्फरपुर, बिहार के मिठनपुरा पुलिस स्टेशन में भी वह हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। जांच के दौरान पता चला कि डकैती की योजना बड़ी सावधानी से बनाई गई थी।
कारोबारी के फार्महाउस को निशाना बनाया
38 वर्षीय ड्राइवर को मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में पहचाना गया, जिसने कारोबारी के फार्महाउस को निशाना बनाकर फायदा उठाया। आरोपी एक बेरोजगार और नशीली दवाओं की लत का शिकार था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ डकैती के मामले में शामिल सभी 11 आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- क्या हैं पिंक कार्ड? जो दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर के लिए जरूरी, गुलाबी टिकटें होंगी खत्म
संबंधित खबरें
दिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
5 mins agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
11 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
12 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
15 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
16 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
17 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
19 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
23 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines