Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बधवार देर रात NCR में एक बड़ी छापेमारी का अभियान चलाया है. इस दौरान पुलिस की 40 टीमों ने NCR में सक्रिय कुछ सबसे कुख्यात आपराधिक गिरोहों को निशाना बनाकर लगभग 58 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस टीम ने 36 संदिग्धों को पकड़ा है और 6 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 49.60 लाख की नगदी समेत अवैध हथियार और एक Bulletproof गाड़ी भी बरामद की है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 200 लोगों से की थी 100 करोड़ की धोखाधड़ी
58 ठिकानों पर की गई छापेमारी
दिल्ली पुलिस टीम द्वारा बुधवार रात NCR में चलाए गए अभियान में टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र गोगी और काला जठेरी जैसे कुछ सबसे कुख्यात गिरोहों के लगभग 58 ठिकानों को निशाना बनाया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में 820 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. जिनकी लगभग 40 टीमें बनाकर अभियान को चलाया गया है. छापेमारी में पुलिस टीम को लगभग 49.60 लाख नकद, 1.36 किलो सोना, 14.60 किलो चांदी समेत कई हथियार बरामद हुए हैं. इस दौरान 6 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 36 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.
बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो समेत हथियार बरामद
अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की लगभग 40 टीमों को तैनात किया गया था. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से Bulletproof महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV, बाइक, 26 मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त किए हैं और 7 पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं. बताया गया है कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए कई एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं. दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर को सुरक्षित बनाने और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के उनके निरंतर प्रयासों में से केवल यह एक कदम है.
यह भी पढ़ें- अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला; कई पुलिसकर्मी एम्स में हैं भर्ती
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines