दिल्ली में ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 200 लोगों से की थी 100 करोड़ की धोखाधड़ी

Delhi News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है. जिसने पब्लिक से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की. आरोपी वकील रह चुका है और पोंजी स्कीम चला रहा था.

Delhi News, Delhi Latest News, Delhi Police, Delhi Fraud, Cyber ​​Crime, Ponzi Scheme, दिल्ली न्यूज, दिल्ली ताजा खबर, दिल्ली पुलिस, दिल्ली में ठगी, साइबर अपराध, पांजी स्कीम

दिल्ली पुलिस

Delhi News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है. जिसने पब्लिक से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की. आरोपी वकील रह चुका है और पोंजी स्कीम चला रहा था. पकड़े गए आरोपी द्वारा अब तक लगभग 200 लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी करने का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

पोंजी स्कीम चलाकर की थी ठगी

पुलिस के अनुसार, दिल्ली EOW के पास ठगी की पोंजी स्कीम में ठगी करने की 56 शिकायतें दर्ज की गई थी जिसमें लगेभग 2.5 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. इस मामले में जांच कर रही पुलिस टीम ने दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय संजय को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पोंजी स्कीम चला रहा था और ट्रेडकॉप पोर्टफोलियो LLP और दूसरी कंपनियों के जरिए लोगों से पैसा जुटा रहा था. आरोपी ने स्कीम में 8 प्रतिशत फिक्स्ड मंथली रिटर्न का झांसा दिया गया. शुरुआती महीनों में आरोपी ने निवेशकों को कुछ रिटर्न दिए गए, बाद में वह गायब हो गया था.

विज्ञापन

200 लोगों से 100 करोड़ की ठगी का खुलासा

पुलिस के अनुसार पकड़े गया आरोपी से पूछताछ में अभी तक लगभग 200 लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है. वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी के रुपयों से मथुरा जिले में 10 करोड़ की जमीन खरीदी है. जिसके बाद अब पुलिस टीम आरोपी की जमीन को भी अटैच करने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संजय के खिलाफ हरियाणा और उत्तराखंड में भी कई केस दर्ज हैं. संजय पहले करनाल जेल में भी इसी तरह के केस में बंद रह चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ