Delhi People Face Water Shortage: दिल्ली के लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली वालों को जल्द ही पानी की कल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार में जल विभाग की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है। मंत्री के अनुसार, दिल्ली के लाखों परिवारों को आने वाले दिनों पानी की आपूर्ति न होने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं आतिशी परेशानी के पीछे का कारण भी बताया है।
जल बोर्ड का फंड बंद
आतिशी ने बताया कि अगस्त महीने से ही जल बोर्ड को दिये जाने वाले के सारे फंड बंद है, ऐसा चीफ सेक्रेटरी के कहने पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने किया है। आतिशी ये कहा कि वित्त मंत्री के लिखित आदेश की बाद भी जल बोर्ड के फंड को रिलीज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस वजह से जल बोर्ड के पास सैलरी और रूटीन कामों के लिये भी पैसे नहीं है। इसके अलावा सभी ठेकेदारों ने भी जल बोर्ड के साथ काम करने से मना कर दिया है।
इमरजेंसी जैसे हालात
आतिशी ने बताया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में कई इलाक़ों में पानी की भारी किल्लत हो जाएगी। इससे गंदा पानी और सीवर ओवरफ़्लो हो सकता है। इससे महामारी जैसी बीमारियां पैदा हो सकती हैं। जो इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर सकती हैं। इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बेहद खराब’, AQI 323, अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण से राहत नहीं
दिल्ली में आज का AQI
बता दें कि, इन दिनों राजधानी दिल्ली अपने खराब AQI को लेकर सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए सोमवार को दिल्ली सरकार के स्कूल को फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर की आबो-हवा अभी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर का AQI 400 से कम मापा गया है। SAFAR के आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली का AQI 323 मापा गया है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines