Swatantra Bhardwaj Gets Bail: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग प्रदर्शनकारी के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को रेगुलर बेल दे दी. अदालत के एडिशनल सेशंस जज सौरभ प्रताप सिंह लालर ने ये आदेश दिया. भारद्वाज को इससे पहले 15 सितंबर को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली थी.
गिरफ्तारी और हिरासत
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 4 सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में लेने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने शुरू में एक दिन की पुलिस कस्टडी की मंजूरी दी, जिसके बाद उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. बाद के आदेश में उसकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया.
यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
SC/ST एक्ट भी लगाया गया था
ये मामला जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े आरोपों पर आधारित है. शुरू में चोट पहुंचाने के आरोपों पर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में जांचकर्ताओं की तरफ एक सप्लिमेंट्री स्टेटमेंट दर्ज करने के बाद इसमें SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं. FIR नंबर 0062/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 125 और 126 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) और 3(1)(s) लगाई गई हैं. आरोपों में मामूली चोट पहुँचाना और जाति-आधारित अपशब्दों का इस्तेमाल करना शामिल है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में रिपीट हुआ ‘रिया अहीर मोमेंट’, जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
पहले दायर की गई थी ‘हेबियस कॉर्पस’ अर्जी
भारद्वाज ने अपनी गिरफ्तारी और लगातार हिरासत को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का भी रुख किया था. उनके वकीलों ने तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी का आधार बनी FIR को सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर-लीक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई के दौरान रद्द कर दिया था.
हालांकि दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द नहीं किया गया था. जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर दुडेजा की डिवीजन बेंच ने हेबियस कॉर्पस याचिका को खारिज कर दिया. ये मामला तब चर्चा में आया जब एक वीडियो सामने आया जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर जंतर-मंतर की घटना के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए. दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि पीड़ित को लगी चोटें मामूली थीं और जांच कानून के अनुसार की गई थी.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines