Delhi Ordinance Bill: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सोमवार को दिल्ली सेवा बिल (Delhi Ordinance Bill) पेश किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से पेश किए गए विधेयक पर सदन में चर्चा जारी है। हालांकि सदन की कार्यवाही से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया था। इसमें पार्टी ने सोमवार को अपने सांसदों को राज्यसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
राज्यसभा में होगी चर्चा, फिर बिल पारित
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी करते हुए उन्हें 7 और 8 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया। बताया गया है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच इस विधेयक को लेकर खींचतान जारी है। इस विधेयक को लेकर मई में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली की नौकरशाही का नियंत्रण निर्वाचित सरकार को दिया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार विधेयक लेकर आई है, जो राज्यसभा में चर्चा और पारित होने के लिए पेश किया गया है।
आप ने व्हिप में ये लिखा
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी व्हिप में लिखा था कि राज्यसभा में ‘आप’ के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 7 अगस्त से 8 अगस्त, 2023 तक सदन के स्थगन तक सुबह 11 बजे से सदन में बिना रुके उपस्थित रहें। पार्टी के रुख का समर्थन करें। इसे सबसे महत्वपूर्ण माना जा सकता है। यहां तक कि बिल पर आप का समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी ने भी अपने राज्यसभा सांसदों को सोमवार को उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया था।
कांग्रेस ने भी जारी किया था व्हिप
बता दें कि पिछले हफ्ते विपक्ष ने लोकसभा में अपना विरोध कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार पर पांच घंटे की चर्चा की अनुमति मिली है। हालांकि, विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच 3 अगस्त को विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यसभा में विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी बहस की शुरुआत कर सकते हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में खड़े हुए थे मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व भी किया था। राज्यसभा में बिल के खिलाफ विपक्षी दलों को एक छत के नीचे लाने के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने इस बिल को एक विवादास्पद मुद्दा बना दिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
12 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
23 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines