दिवाली पर दिल्ली वालों को सस्ते प्याज का ऑफर, जानें कहां से और कैसे खरीदें?

Onion Price: पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमत में काफी उछाल देखने को मिला। जिसकी वजह प्याज का कम स्टॉक बताया गया। प्याज की मांग की पूर्ति के लिए कांदा एक्सप्रेस नाम से एक ट्रेन भी चलाई गई।

Delhi onion Price

Onion Price: प्याज की आपूर्ति के लिए कांदा एक्सप्रेस ने अपना काम शुरू कर दिया है। 20 अक्टूबर के बाद बुधवार को ट्रेन के जरिए करीब 840 टन प्याज दिल्ली लाया गया। ये प्याज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। इसके पहले कांदा एक्सप्रेस के जरिए 1600 टन प्याज लाया गया था। राजधानी में प्याज का इतना बड़ा स्टॉक आने के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जल्द ही इसकी कीमत में गिरावट आएगी। जल्द ही प्याज की कीमत 35 रुपये किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

35 रुपये किग्रा में मिलेगा प्याज!

सरकार ने प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए इतनी बड़ी खरीद की है। इस प्याज को अब आजादपुर मंडी से बेचा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस प्याज का एक हिस्सा खुदरा में 35 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा जाएगा। अभी प्याज के रेट की बात करें तो दिल्ली में ये 60-80 रुपये किग्रा में मिल रहा है। चूंकि अब प्याज के स्टॉक में बढ़ोतरी हुई है तो जल्द ही इसकी बदली हुई कीमत का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कहां मिलेगा सस्ता प्याज?

नेफेड ने मूल्य स्थिरीकरण कोष से इस प्याज की खरीद की है। इस प्याज का एक बड़ा हिस्सा नासिक और अन्य केंद्रों से सड़क परिवहन के जरिए कई जगह पर भेजा गया। इसमें करीब 1.40 लाख टन से अधिक प्याज है। इसको राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) 22 राज्यों में 104 जगह पर पहुंचाने का काम कर रहा है। 35 रुपये प्रति किलो खुदरा बिक्री के लिएएजेंसियों ने केंद्रीय भंडार और रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी भी कर ली है। इसके साथ ही जल्द ही ये प्याज कम कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

कब-कब आया कितना प्याज?

सरकार ने प्याज को समय पर और कम परिवहन लागत से पहुंचाने के लिए ट्रेन की शुरुआत की। पहले 20 अक्टूबर को 1600 टन प्याज लाया गया, इसके बाद 26 अक्तूबर को 840 टन प्याज चेन्नई लाया गया। इतनी ही एक खेप बुधवार को नासिक से गुवाहाटी के लिए भेजी गई। सरकार ने रबी सीजन में करीब 4.7 लाख टन प्याज जमा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ