हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गुरुग्राम हिंसा के बाद अलर्ट पर दिल्ली, हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों के बाद अब तक 116 गिरफ्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत गई है। हिंसा की आग गुरुग्राम के पॉश इलाकों तक पहुंचने के बाद दिल्ली ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। हरियाणा में हिंसा में अब तक 26 FIR दर्ज हुई हैं। पुलिस ने 116 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने नूंह झड़प के खिलाफ दिल्ली में निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मेवात क्षेत्र में हुई झड़पों के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। वीएचपी और बजरंग दल ने बुधवार शाम 4 बजे मानेसर के भीसम दास मंदिर में महापंचायत बुलाई है। दक्षिणपंथी संगठन बुधवार को नोएडा में एक ”बड़ा प्रदर्शन” भी करेगा।

विहिप का विरोध मार्च

विहिप के प्रचार प्रमुख राहुल दुबे ने कहा कि विरोध मार्च सेक्टर 21ए के नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर 16 के रजनीगंधा चौक तक जाएगा, जहां पुतला जलाया जाएगा। फिलहाल, बजरंग दल के कार्यकर्ता नूंह हिंसा के खिलाफ दिल्ली के घोंडा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं। मंगलवार रात गुरुग्राम में ताजा हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर ध्यान न दें या उन्हें महत्व न दें और किसी भी मदद के लिए 112 नंबर डायल करें।

विज्ञापन

हरियाणा में हिंसा की हालिया घटनाओं के बाद रैपिड एक्श

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़पों के बाद अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में गश्त बढ़ा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बल पड़ोसी इलाकों में ऐसी घटनाओं के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार है। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, दिल्ली में सभी संवेदनशील स्थानों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

दुष्यन्त चौटाला ने उठाए गंभीर सवाल

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने हिंसा के लिए धार्मिक जुलूस (विहिप द्वारा निकाले गए) के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ”यात्रा के आयोजकों ने प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटी।” चल रहे सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर, गुरुग्राम जिला मजिस्ट्रेट ने जिले भर के ईंधन स्टेशनों पर खुले डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola