Delhi Mausam News : दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर समेत कुछ राज्यों से मानसून रूठा हुआ है तो पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश जारी है। इसके चलते वहां पर जान-मान का भारी नुकसान भी हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, इन दोनों राज्यों में तेज बारिश की संभावना तो नहीं होगी, लेकिन मध्यम स्तर की बारिश जरूर होगी। इसके लिए कुछ इलाकों में संभावित बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
वहीं दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, रविवार से लेकर मंगलवार तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी तो आएगी, लेकिन उमस से राहत मिलने के आसार नहीं है।
तीन दिनों तक छाए रहेंगे आंशिक बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से लेकर मंगलवार तक आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, बारिश इतनी तेज नहीं होगी कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की तरह जलभराव की नौबत आए और लोगों को परेशानी हो।
शनिवार की बारिश से जलभराव
शनिवार को बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। रविवार सुबह मार्निंग वॉक कर रहे या फिर अन्य जरूरी कामों से निकले लोग पसीने से तर नजर आए। बताया जा रहा है कि शनिवार को तेज बारिश तो हुई, लेकिन इससे उमस से राहत मिलने के आसार हैं।
उधर, शनिवार की बारिश ने दिल्ली के साथ एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। गुरुग्राम का हाल बेहाल हो गया। यहां पर सिर्फ डेढ़ घंटे की बारिश ने हालात बदतर कर दिए। वाहन चालकों को काफी दिक्कत पेश आई।
बारिश के बावजूद पारा चढ़ा
बारिश के चलते शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री तो अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
5 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
11 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
12 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines