Lok Adalat 2025: दिल्ली में आपका कभी गाड़ी चलाते वक्त चालान कटा है, तो यह खबर आपके लिए ही है। जिन लोगों ने अभी तक जुर्माने की रकम ज्यादा होने की वजह से पैसे नहीं भरे हैं, वह अब इसका निपटारा कर सकते हैं। दरअसल, 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत 2025 का आयोजन होगा, जिसमें ऐसे ट्रैफिक चालान जो अभी तक लंबित हैं, उनका निपटारा किया जाएगा। इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जानिए क्या होती है लोक अदालत?
क्या होती है लोक अदालत?
लोक अदालत का आयोजन लोगों की सुविधा के लिए किया जाता है। जिसे जन अदालत के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह आम जनता को सुविधा देने के लिए लगाई जाती है। इस अदालत में लंबित कानूनी और विवादों का आपसी सहमति से निपटाया होता है। इस अदालत में ट्रैफिक चालान की रकम को भी काफी हद तक कम कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: GTB अस्पताल पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, केजरीवाल के स्वास्थ्य मॉडल की खोली पोल
कब है अगली लोक अदालत?
अगली लोक अदालत 8 मार्च 2025 को लगने वाली है। चालान का जुर्माना कम कराने वाले लोगों को चालान या नोटिस डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए 3 मार्च सुबह 10 बजे से साइट को खोल दिया गया है। इसे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें भी कुछ लिमिट रखी गई हैं। 3 मार्च के बाद जब 1,80,000 चालान या नोटिस की सीमा पूरी हो जाएगी, तो लिंक को बंद कर दिया जाएगा। चालान इस https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
कहां पर लगेगी अदालत?
दिल्ली की कई अदालतों में लोक अदालत लगेगी। जिसमें द्वारका कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, राउज एवेन्यू कोर्ट, साकेत कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट का नाम शामिल हैं। 8 मार्च के बाद 10 मई, 13 सितंबर और 13 दिसंबर, 2025 को भी लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं पेमेंट?
पेमेंट करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर चालान पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने अनुसार ऑप्शन चुन लें। फिर गाड़ी का नंबर नोटिस नंबर डालें। इसके बाद विवरण खोजें पर क्लिक करें। चालान खुलकर सामने आ जाएगा, जिसके पास ही पेमेंट का ऑप्शन भी होगा। पेमेंट करने के बाद आपके पास SMS के जरिए अपडेट आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: Special Buses on Holi: इन 13 शहरों के लिए रोजाना चलेंगी 400 बसें, दिल्ली तक अप डाऊन
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
3 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
4 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
10 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
11 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
12 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
14 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines