---विज्ञापन---

Special Buses on Holi: इन 13 शहरों के लिए रोजाना चलेंगी 400 बसें, दिल्ली तक अप डाऊन

Special Buses on Holi: दिल्ली और पूर्वांचल के बीच सफर आसान होने जा रहा है। दरअसल, होली पर परिवहन निगम ने दिल्ली के चार बस स्टेशनों से रोज 400 ज्यादा बसें चलाने का ऐलान किया है। जानिए इन बसों का क्या रूट रहेगा?

Special Buses on Holi: भारत में बड़े त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस और ट्रेनों का संचालन किया जाता है। अभी देश में होली का त्योहार आने वाला है। जिसको देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली के चार बस स्टेशनों से रोज 400 बसें चलाने का फैसला किया है। यह सभी बसें कुल 13 शहरों से होते हुए चलाई जाएंगी, जिससे दिल्ली और पूर्वांचल तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। जानिए इन बसों का कब से कब तक संचालन किया जाएगा? जिन 13 शहरों तक इनका संचालन होगा, उनकी लिस्ट भी देखिए।

4 बस स्टेशन से मिलेंगी बसें

होली पर यात्री 4 बस स्टेशनों से बस ले सकते हैं, जिसमें आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन का नाम शामिल है। इन बसों का संचालन यात्रियों की भीड़ के मुताबिक किया जाएगा। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इस दौरान यात्रियों को बीच रास्ते किसी तरह की असुविधा न हो। इसके अलावा, बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने और खान-पान की पूरी की जाएंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Moradabad News: 32 हिंदुओं के धर्म बदलने का सच आया सामने, वापस लौट सुधारी गलती

किन शहरों को मिलेगा फायदा?

जिन शहरों के बीच इन बसों का संचालन किया जाएगा, उसमें दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, बनारस, प्रयागराज, आगरा और रायबरेली का नाम शामिल है। इस रूट पर ज्यादा यात्रियों की भीड़ होने की संभावना है, जिसको देखते हुए इन बसों को यहां से चलाया जाएगा। 400 बसों का संचालन 10 मार्च से 17 मार्च तक किया जाएगा।

---विज्ञापन---

इसके अलावा, होली पर चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, अवध, रायबरेली, बाराबंकी, हैदरगढ़, उपनगरीय डिपो का भी संचालन किया जाएगा। वहीं, कुछ AC बसों में तत्काल या एडवांस बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

कब है होली?

भारत में होली को रंगों का त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी लड़ाई-झगड़े को भुलाकर एक दूसरे रंग लगाते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, इस साल देशभर में 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 2 घंटे का सफर 15 मिनट में होगा पूरा, NHAI को Faridabad-Jewar एक्सप्रेसवे के लिए मिली बड़ी मंजूरी

First published on: Mar 03, 2025 10:40 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola