दिल्ली वालों का अब फ्री इलाज का सपना पूरा होने जा रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार ने राजधानी में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत कर दी है। बीते दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए। यह कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) की लॉन्चिंग के मौके पर दिए गए। पहले दिन कुल 30 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं। इन कार्ड के जरिए अब दिल्ली के निवासी भी 10 लाख तक का फ्री इलाज करवा पाएंगे।
दिल्ली में शुरू हुई PM-JAY
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आज से दिल्ली में शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले चरण में 2.60 लाख लोगों को कार्ड दिए जाएंगे। वहीं, पहले दिन करीब 30 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए गए। आयुष्मान कार्ड का बाकी काम लोगों के लिए 40-42 दिनों के अंदर कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि इस योजना के लिए एक नई प्रणाली लागू की गई है, जिससे बिचौलियों को किसी भी तरह के हस्तक्षेप को रोकने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि जो भी रजिस्ट्रेशन कराएगा, उनका डाटा पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा, जिसकी जानकारी रजिस्टर्ड नंबर पर भेज दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2025 में भारत ने 2 लाख करोड़ रुपये का स्मार्टफोन किया निर्यात, तोड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली की मुख्यनंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
10 लाख का फ्री इलाज
आयुष्मान भारत योजना को शुरू करने को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ कवरेज योजना है। ये हेल्थ इंश्योरेंस नहीं, बल्कि हेल्थ एश्योरेंस हैं। भारत सरकार के 5 लाख हेल्थ कवरेज में दिल्ली सरकार ने भी 5 लाख रुपए जोड़े हैं, इस तरह जनता को 10 लाख रुपए का हेल्थ कवरेज मिलेगा। इसी के साथ अब दिल्ली वाले भी इस योजना के लाभार्थी अब अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।
जेपी नड्डा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है कि दिल्ली में 36 लाख लोग PM-ABHIM योजना का फायदा उठा पाएंगे। इस योजना के तहत 8.19 करोड़ लोग पहले ही इलाज ले चुके हैं। सरकार ने इसके लिए कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस योजना से देशभर के करीब 30,000 से ज्यादा अस्पतालों को जोड़ा गया है।
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरण में जेपी नड्डा और सीएम रेखा गुप्ता
कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई?
दिल्ली निवासी भी इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PM-JAY (pmjay.gov.in) की साइट पर जाएं। इसके अलावा, मोबाइल पर भी इस एप्लीकेशन को खोला जा सकता है। इसमें ABHA रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करने के बाद अपनी पहचान वेरीफाई करें। इसके लिए जानकारी और दस्तावेज (आधार, पैन, वोटर आईडी) देने होंगे। सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद आपका कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं, वहां पर ऑपरेटर को रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी सभी डॉक्यूमेंट्स दे दें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने 12 तक दिया मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
21 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines