दिल्ली सरकार की ओर से बसों में सफर करने वालों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ‘देवी’ (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) योजना के अंतर्गत 2 मई से इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा शुरु की गई है। बता दें कि दिल्ली के कुशक नाला डीटीसी बस डिपो से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह इन बसों को हरी झंडी दिखाई। पहले इन बसों का उद्घाटन 22 अप्रैल को तय किया गया था, लेकिन भारत सरकार द्वारा पोप फ्रांसिस के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
क्या है देवी योजना?
जानकारी के अनुसार, 3 साल आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में 9 मीटर की छोटी बसों को दिल्ली की कॉलोनियों में चलाने की योजना बनाई गई थी। इन बसों को मोहल्ला बस को नाम से सड़कों पर उतारने की तैयारी की जा रही थी। सरकार बदलने के बाद अब इन बसों को नई सरकार ने ‘देवी’ (DEVI) नाम से ब्रांडिंग कर सड़कों पर उतार रही है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार इस पहल का उद्देश्य दिल्ली के बसों में यात्रा करने वालों के सफर को आसान बनाना है। बसों के अधिकांश रास्तों को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। इन बसों में कॉमोबिलिटी कार्ड से भी यात्री टिकट ले सकेंगे। देवी योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई।
ये भी फढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट के साथ फ्री में मिलती हैं ये 7 सुविधाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
साल के अंत तक मिलेगी 2080 बसें
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये दिल्ली की जनता के लिए एक बहुत ही अच्छा और सुंदर तौहफा है। हमने दिल्ली की जनता को 400 ‘देवी’ ई-बसें सौंपी हैं। इससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को भी फायदा मिलेगा, दिल्ली में प्रदूषण का लेवल कम होगा। ये एक बहुत बड़ी सुविधा दिल्ली की जनता के लिए है। साथ ही इस साल के अंत तक 2080 बसें दिल्ली की जनता को मिले, इसके तहत काम किया जा रहा हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इन बसों को खास तौर पर उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां हाल ही में लगभग 700 पुरानी बसें अदालत के आदेश के बाद सड़कों से हटा दी गई थी। अब उनकी जगह ये नई DEVI बसें चलेंगी। DEVI बसों में 9 मीटर लंबाई वाली बसें होंगी, ताकि जरूरत के अनुसार यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।
ये भी फढ़ें- यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर होगी प्लेन की नाइट लैंडिंग, जानें कब होगा एयर शो
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
3 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
10 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
12 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
16 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
16 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
19 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines