नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि “मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं.” उन्होंने कहा, “भगवान ने भारत को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना और जरिया बनाया है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1604440477050146817?s=20&t=Uqq_08wmW40YXzPGqMrDtA
दरअसल, रविवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा पूरे देश में महंगाई बढ़ गई है। जबकि केवल दिल्ली में सबसे कम महंगाई है। सीएम ने आगे कहा कि ईमानदार लोगों पर सीबीआई और ईडी के छापेमारी हो रही है।
मेरा आप को लेकर नहीं देश को लेकर विजन है-CM
सीएम ने कहा कहा, “मेरा आम आदमी पार्टी को लेकर कोई विजन नहीं है। वह बोले मेरा देश को लेकर विजन है। धर्म के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए, देश 130 करोड़ लोगों का परिवार है। अगर सभी धर्मों के लोग एक साथ रहकर काम नहीं कर सकते तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा जो पार्टी देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है, वह देश को पीछे ले जाना चाहती है.”
पूरे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले
सीएम ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे पूरे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और पूरे देश के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। आज हमने दिल्ली में सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूल संभाले हैं, इसे देश भर में करना है। मैं इस देश से गरीबी ही दूर करना नहीं चाहता, बल्कि मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं.”।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
3 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
4 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
5 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
6 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
18 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines