Delhi News: दिल्ली के तिलक नगर में बने पैसिफिक मॉल में एक हादसा हुआ। जहां पर हंसते खेलते एक बच्चे की अचानक से मौत हो गई। दरअसल, उत्तम नगर के कुछ लोग एक साथ इस मॉल में फिल्म देखने आए थे। इसी दौरान यह बच्चा एस्केलेटर की रेलिंग से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की।
एस्केलेटर से कैसे गिरा मासूम?
पुलिस के मुताबिक, उत्तम नगर की कुछ महिलाएं एक साथ फिल्म देखने आई थीं। इस दौरान वह सभी टिकट खरीदने में बिजी हो गईं, तभी बच्चा उनसे अलग होकर एस्केलेटर के पास पहुंच गया। जिन लोगों ने इस हादसे को होते देखा उनका कहना है कि बच्चा रेलिंग के साथ फिसलने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ और वह ऊपर से नीचे आ गिरा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के ज्योति नगर में कपल ने क्यों दे दी जान? शुरुआती जांच के बाद क्या बोली पुलिस?
घायल बच्चे को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। स्थानीय पुलिस को इस सब की जानकारी दी गई। बच्चे की मौत के बाद से परिवार वालों का बुरा हाल है।
यह घटना कल शाम करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने निकाल ली है। उसी के आधार पर अब आगे की जांच की जा रही है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
इससे पहले 2022 में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था, जहां पर 4 साल का एक बच्चा मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह बच्चा भी रेलिंग पर झूलने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा 2019 में एक मॉल की बालकनी से 5 साल का बच्चा गिर गया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में छेड़छाड़ और रेप के मामले हुए कम, पुलिस ने जारी की सालाना क्राइम रिपोर्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines