दिल्ली में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. लंबे समय बाद दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. राशन कार्ड के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पूरा आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा. सरकार ने e-District Portal के जरिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बना दिया है, जिससे लोग घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इस फैसले से खासतौर पर निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से नए राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे थे.
आवेदन के लिए ये जरूरी दस्तावेज
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, तभी जाकर आपका राशन कार्ड अप्रूव हो सकेगा. इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी और आय प्रमाण पत्र शामिल रहेगा. इसके अलावा सरकार ने राशन कार्ड के लिए तय आय सीमा में भी बदलाव किया है. पहले सिर्फ उन परिवारों को पात्र माना जाता था जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये तक थी, लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है. इससे पहले की तुलना में ज्यादा परिवार सरकारी राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे.
जल्द मध्यम वर्गीय परिवारों को भी मिल सकता है फायदा
दिल्ली सरकार भविष्य में राशन योजना का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी राशन कार्ड सुविधा से जोड़ा जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो बड़ी संख्या में मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ते राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाना है. इच्छुक नागरिक दिल्ली सरकार के आधिकारिक e-District Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें दिल्ली में राशन कार्ड के लिए अप्लाई?
- पोर्टल पर जाएं: दिल्ली सरकार के e-District Delhi Portal पर जाएं. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Register’ विकल्प पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं. यूजर आईडी और पासवर्ड संभाल कर रखें.
- लॉग इन करें: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग इन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें: ‘Apply Online’ विकल्प पर जाएं और खाद्य सुरक्षा (Ration Card) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड करें: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- सबमिट करें: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रख लें.
- आवेदन जमा करने के बाद आप e-District Delhi Portal पर ‘Track Your Application’ सेक्शन में जाकर अपने आवेदन की स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिजली बिल जीरो आएगा?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
9 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
14 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
16 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
21 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines