Delhi new liquor policy 2023: दिल्ली में शराब की बोतलों को रेगुलेट करने और ट्रैक करने को लेकर नई योजना लाई जाएगी। जिसके तहत वर्तमान उत्पाद शुल्क आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली की एक कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रणाली को 2012-13 सेशन के लिए बनाया गया था, जिसके तहत शराब की बिक्री को स्वचालित और कंट्रोल किया जाता है। बड़े सुधार की कवायद अब दिल्ली उत्पाद शुल्क विभाग के आपूर्ति ढांचे में करने की तैयारी की गई है। इसके तहत ही अब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ई-आबगरी प्रणाली को लागू करने की कवायद शुरू की गई है।
यानी अब इससे ही सेल, ऑर्डर और परमिट आदि को ट्रैक किया जाएगा। उत्पाद शुल्क विभाग की कोशिश रहती है कि शराब को व्यापार को कैसे ट्रैक किया जाए। लेकिन इसकी कोशिश व्यापार को बढ़ावा देने की नहीं होती है। इसके जरिए ही कराधान और राजस्व को लेकर जानकारी जुटाई जाती है। वहीं, डिस्टिलरी से लेकर गोदाम और दुकान में जाने वाली हर एक बोतल का हिसाब किताब भी ईएससीआईएमएस से लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें-कम उम्र में CEO बनीं युवती की हत्यारोपी की मां का छलका दर्द-बोलीं, बेटा सरेंडर कर दे, वरना एनकाउंटर तय
दूसरे राज्यों में लागू ई-आबगारी नीति का होगा अध्ययन
ईएससीआईएमएस को काफी ट्रांसपेरेंट माना जाता है। जिसका काम सरकारी योजनाओं को तरीके से लागू करने के लिए आउटसोर्स किया गया है। दिल्ली अपने यहां प्रणाली लागू करने से पहले दूसरे राज्यों में लागू ई-आबगारी की डिटेल जुटाएगी। इसमें जरूरत के हिसाब से संशोधन किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से इस प्रणाली को काफी कारगर बताया जा रहा है।
अफसरों के अनुसार इस प्रणाली को 10 राज्य फॉलो कर रहे हैं। दिल्ली में ये प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है। फिलहाल इसको सही से लागू और कार्यान्वित करने के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, इसमें और सुधार करने के लिए 29 फरवरी 2024 तक चार लोगों की कमेटी बनाई गई है। जिसको लेकर बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है।
6 माह तक पुरानी व्यवस्था ही रहेगी
वहीं, सिस्टम के तय होने तक छह माह तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। यानी एक फरवरी 2024 तक पुरानी शर्तों पर ही टीसीएस के साथ तय समझौता लागू रहेगा। पैनल वित्त मंत्री को सप्ताह के हिसाब से प्रोग्रेस रिपोर्ट देगा। नई प्रणाली को लेकर भारतीय अल्कोहल पेय कंपनियों के परिसंघ के महानिदेशक विनोद गिरि का बयान भी आया है। जिन्होंने कहा है कि वे व्यापार में सुधार को लेकर शुरू से ही पक्षधर रहे हैं। अभी तकनीकी तौर पर गड़बड़ी न हो, इसको लेकर भी स्टडी की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
10 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
18 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines