Delhi New CM: भारत की राजधानी नई दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा दिए जाने के बाद शिक्षा मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि आतिशी मार्लेना दिल्ली की तेजतर्रार महिला मंत्री के तौर पर जानी जाती हैं। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद वे तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। वे केजरीवाल की भरोसेमंद नेता मानी जाती हैं। जो उनके साथ अन्ना आंदोलन के समय से सक्रिय रही हैं। आतिशी की नेटवर्थ की बात करें तो करोड़ों में है। विदेश से पढ़ीं दिल्ली की सीएम आतिशी के पास न तो घर है और न ही कार।
आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहीं आतिशी
2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय से राजनीति में उतरीं आतिशी आप के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 2019 में वे पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनको हरा दिया था। 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उनको कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। जीतने के बाद उनको मंत्री बनाया गया था।
ये भी पढ़ेंः ‘जिसके परिवार अफजल गुरु की फांसी रोकनी चाही, नक्सली समर्थकों को स्वीकार नहीं करेंगे दिल्ली वाले’
इस चुनाव में संपत्ति को लेकर जो हलफनामा चुनाव आयोग को उन्होंने दिया था। उसके अनुसार आतिशी के पास सिर्फ 30 हजार रुपये कैश है। बैंकों और दूसरी व्यावसायिक फर्मों में उनका डिपॉजिट 1.41 करोड़ से अधिक है। उनके पति की इनकम भी इसमें शामिल है। आतिशी के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है, लेकिन कोई जमीन उनके नाम नहीं है।
5 लाख रुपये की एक पॉलिसी
उनके ऊपर कोई देनदारी भी नहीं है। उन्होंने शेयर बाजार और बॉन्ड को लेकर भी कोई निवेश नहीं किया है। लेकिन उनके नाम पर 5 लाख रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी है। ज्यादातर संपत्ति उनके बैंक अकाउंट और फिक्स डिपॉजिट में ही है। 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ये हलफनामा चुनाव आयोग के सामने पेश किया था।
ये भी पढ़ेंः आतिशी को सीएम बना पुराने रंग में नजर आएंगे केजरीवाल, जनता तय करेगी कितने ‘ईमानदार’, कर दिया ऐलान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines