Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिससे क्षेत्र में ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें दिल्ली के लोगों को घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।
राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण क्षेत्र में ठंड और बढ़ सकती है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश, शनिवार को आसमान साफ रहने और रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Air Pollution: साफ हुई दिल्ली-NCR की आबोहवा; हटाया गया GRAP-III प्रतिबंध
पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक घने कोहरे और धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने लोगों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम तक यात्रा से बचने के लिए कहा है, क्योंकि इस दौरान दृश्यता खराब रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार और बुधवार को दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण आम लोगों को परेशानी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर और पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः भयंकर ठंड दे रही दस्तक! 14 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
2 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
9 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
11 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
15 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
15 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
18 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines