हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारिश या उमस? इस वीकेंड दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में आज सुबह बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं, एनसीआर के नोएडा में भी मौसम सुहाना रहा। इस वीकेंड कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम? जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट।

विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR के लोग अगर वीकेंड की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले एकबार मौसम पर भी नजर डाल लीजिए। इस बार सप्ताहअंत में राहत की बारिश होगी या उमस और गर्मी और भी सताएगी? हालांकि, शनिवार सुबह दिल्ली में बारिश हुई है जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। इसका असर नोएडा में भी दिखा है, यहां भी सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस वीकेंड को लेकर मौसम का ताजा अपडेट जारी किया था। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इस वीकेंड मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में अब बारिश होने वाली है जिससे लोगों को राहत की सांस मिलेगी। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए दिखाई दिए। 26 की सुबह दिल्ली में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान बताता है कि दिल्ली समेत NCR में भी बारिश होगी। इससे बीते दिनों बढ़े हुए मौसम और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 100 करोड़ की MDMA ड्रग्स, 5 नाइजीरियाई अरेस्ट

विज्ञापन

क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट?

मौसम विभाग ने यूपी में भी रविवार तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ हरियाणा में भी 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश की आशंकाएं जताई जा रही हैं। शनिवार और रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश के साथ हवाएं और पूरे दिन बादल आसमान में छाए रहेंगे। यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके साथ 7 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में नमी ह्यूमिडिटी का स्तर भी 90% से अधिक रह सकता है। वहीं, पूर्वी दिल्ली में बारिश की तीव्रता थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है।

बीते 2 दिना कैसा था मौसम?

शुक्रवार और गुरुवार को दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी हुई है। दिल्ली के सफदरजंद इलाके में ह्यूमिडिटी 58 से 72 बीच रही। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 रहा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। कल दिल्ली के लोदी रोड का तापमान सबसे अधिक 37 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बनेगा पर्यटन सर्किट, टूरिस्टों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola