दिल्ली में बनेगा पर्यटन सर्किट, टूरिस्टों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

दिल्ली में DTC और टूरिज्म मिनिस्ट्री जल्द मिलकर स्पेशल बस चलाएंगे। यह सेवा 15 अगस्त से पहले शुरू हो सकती है। इससे पहले कोविड जब तक नहीं आया था, तब ये बसें चलती थी, जो बंद हो गई हैं।

Delhi tourist circuit will built special buses
विज्ञापन

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द पर्यटन सर्किट में स्पेशल बस सेवा शुरू करने वाली है। इसमें देशी-विदेशी पर्यटकों को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाएगा। DTC और टूरिज्म मिनिस्ट्री मिलकर बस चलाएंगे। DTC बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 15 अगस्त से पहले यह सेवा शुरू हो सकती है। कोविड से पहले भी दिल्ली में इस तरीके की बसें चलती थी, लेकिन फिलहाल वह बंद हो गई थी।

विज्ञापन

अब इस सेवा को नया रूप देकर फिर से शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। पर्यटन सर्किट के तहत दिल्ली में स्थित लाल किला, कुतुब मीनार, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, वॉर मेमोरियल, लोटस टेंपल जैसे कई जगहों को शामिल किया जाएगा।

हर बस में मिलेगा गाइड 

सूत्रों के मुताबिक, हर बस में एक गाइड होगा। बस सेवा लेने वाले देसी-विदेशी सभी पर्यटकों को पर्यटन स्थल के बारे में और उसके इतिहास के बारे में बताया जाएगा। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया गया था, जिसे फिलहाल मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन

दो इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी 

पर्यटन सर्किट में दो इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। जिसमें 9 मीटर लंबी इन छोटी इलेक्ट्रिक बस में करीब 32 यात्री बैठ सकेंगे। 15 जुलाई से 31 मार्च तक के लिए MOU साइन किया गया है। इन बसों के संचालन से पर्यटन विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार, 6 से 12 साल के बच्चे के लिए 300 और एडल्ट के लिए 500 तक का टिकट हो सकता है। यह किराया प्रतिदिन के आधार पर होगा या रिवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर बसें दी जाएगी। इस पर अभी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ