Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Weather Update Today : आज 7 सितंबर 2023 है। धीरे-धीरे अब देश के कई इलाकों से मानसून विदाई ले रहा है। हलांकि पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता में एकबार फिर तेजी देखी जा रही है। जिसके कारण बारिश में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव का क्षेत्र के कारण भी पूर्वेत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना है। 9 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।
Daily Weather Briefing (Hindi) 06.09.2023#IMD #Bharat #WeatherUpdate #Heavyrainfall #Monsoon #Odisha #AndhraPradesh #Telangana #Chhattisgarh #vidarbha #Bihar
YouTube : https://t.co/nJEYZFvbzz
Facebook : https://t.co/inyuyPePKg@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/OiWXCuRWBf— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 6, 2023
पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पश्चिमी दिशा में बढ़ने की संभावना है। साथ ही एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र का चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक सकती है। इसका असर पंजाब और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती हवाओं रुप में देखा जा सकता है।
इस बीच दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हाल फिलहाल दिन-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा और यहां बारिश के आसार नहीं हैं।
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज गुरुवार 7 सितंबर को कई इलाकों में हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।