Weather Alert: दिल्ली-NCR में अचानक दिन में छाया अंधेरा, अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों के लिए शाम 4 बजे तक है भारी बारिश की चेतावनी दी है. आधी दिल्ली में रेड अलर्ट है, जबकि बाकी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट है.

Weather Alert Delhi

राजधानी दिल्ली और NCR में भारी बारिश का अलर्ट. (Image: AI)

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम में करवट लेकर लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया है. सुबह जहां राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्के बादल और धूप दिखाई दे रहे थे, 1 बजते ही काले बादलों ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया. महज कुछ ही देर में दिन के समय जहां कड़ी धूप होती थी, इस वक्त अंधेरा छाया हुआ है और हवाएं भी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है और आधी दिल्ली में रेड अलर्ट है, जबकि बाकी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूलों को मिले 1,368 नए शिक्षक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बांटे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

शाम 4 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR और दिल्ली के लिए भारी बारिश का अलर्ट शाम 4 बजे तक जारी किया है. इस अलर्ट के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की शुरुआत भी हो चुकी है. दिल्ली और आसपास इलाकों में झम-झम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को बीते कुछ दिन पड़ रही गर्मी से काफी राहत मिली है. हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश तेज है तो कहीं रुक-रुककर हो रही है, लेकिन मौसम का बदला हुआ मिजाज अभी जारी रहने वाला है. इस राहत भरी बारिश के साथ-साथ कई लोगों की चिंता भी बढ़ गई, जिसमें सबसे अहम सड़कों में जलभराव और भारी ट्रैफिक है.

मौसम विभाग ने पहले ही लगा लिया था अनुमान

मौसम विभाग ने पहले ही 14 अगस्त और 15 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई थी. इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक; दक्षिण हरियाणा और आसपास के इलाकों में पहले बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है. हालांकि, वातावरण में पर्याप्त नमी और अस्थिरता के कारण बारिश की तीव्र गतिविधियां जारी रहने की संभावना बनी हुई है, मानसून ट्रफ से दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश बढ़ने की संभावना है. बहरहाल, अभी राजधानी दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं बारिश ज्यादा तेज भी हो सकती है.

ऑफिस आने-जाने वालों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें

बारिश का सबसे ज्यादा असर उन लोगों को पड़ेगा, जो रोजाना दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम का सफर करते हैं. इन सभी इलाकों में फिलहाल मौसम बदला हुआ है, ऐसे में अगर भारी बारिश पड़ती है, तो कई सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या सामने आ सकती है. इसका सीधा असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ेगा और मिनटों का सफर कई घंटों का हो जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ