हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू

Delhi News: दिल्ली और आसपास के शहरों में सर्दियां शुरू होने से पहले पॉल्यूशन के खिलाफ तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नया GRAP लागू कर दिया गया है. इसके तहत कई तरह के उपाय किए गए हैं, जिसके जरिए एयर क्वॉलिटी इंडेक्स को बेहतर रखा जा सके.

विज्ञापन
दिल्ली में पॉल्यूशन को रोकने की तैयारी (Photo-PTI)

Delhi-NCR Revised GRAP: एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए एक नया ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) लागू किया है. इसमें कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें सर्दियों के महीनों में हवा की क्वालिटी खराब होने पर धीरे-धीरे लागू किया जाएगा. इस प्लान में चार पॉल्यूशन लेवल के तहत 48 एक्शन पॉइंट शामिल हैं.

AQI के बेस पर GRAP के चार स्टेज

पहला स्टेज तब लागू होता है जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 के बीच होता है, जिसे ‘खराब’ (Poor) माना जाता है. स्टेज 2 में 301-400 AQI आता है, जिसे ‘बहुत खराब’ (Very Poor) कहा जाता है, जबकि स्टेज 3 में 401 से 450 के बीच की रीडिंग आती है, जिसे ‘गंभीर’ (Severe) माना जाता है. सबसे सख्त स्टेज 4 तब लागू होता है जब AQI 450 से ऊपर चला जाता है, जिससे हवा की क्वालिटी ‘गंभीर से भी खराब’ (Severe Plus) कैटेगरी में आ जाती है. जब कोई सख्त स्टेज लागू होता है, तो निचले स्टेज में शुरू किए गए उपाय भी जारी रहते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नए चालान सिस्टम पर लगी रोक, कोर्ट जाने से पहले 50% जुर्माना जमा करने का नियम टला

विज्ञापन

पार्किंग फीस, हाइब्रिड क्लास और वर्क फ्रॉम होम

नए प्लान के तहत अधिकारी प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए तय जगहों पर पार्किंग फीस बढ़ा सकते हैं. हालांकि, इस ऐलान का मतलब यह नहीं है कि पार्किंग फीस तुरंत बढ़ा दी गई है. स्टेज 3 के दौरान, दिल्ली और NCR के कुछ इलाकों में छोटे बच्चों की क्लास हाइब्रिड मोड में हो सकती हैं. स्टेज 4 में, हाइब्रिड-लर्निंग की सुविधा 6-9 और 11वीं क्लास के छात्रों तक बढ़ाई जा सकती है. अधिकारी सरकारी, म्युनिसिपल और प्राइवेट ऑफिस में अटेंडेंस को 50 फीसदी तक सीमित करने पर भी विचार कर सकते हैं, और बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये

विज्ञापन

ट्रक और कंस्ट्रक्शन पर रोक

पॉल्यूशन के सबसे गंभीर लेवल पर दिल्ली में ट्रकों के आने-जाने पर रोक और सख्त हो जाएगी, हालांकि कुछ खास क्लीन-फ्यूल और BS-VI गाड़ियों को छूट मिलेगी. पुरानी डीजल माल-ढोने वाली गाड़ियों पर और भी रोक लग सकती है. पॉल्यूशन बढ़ने पर कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ के कामों पर भी सख्त रोक लग जाएगी. स्टेज 3 लागू होने पर, कुछ खास शर्तों के साथ जरूरी काम, जैसे सड़क की तुरंत मरम्मत और गड्ढे भरना, जारी रह सकते हैं. CAQM ने अधिकारियों को ये सलाह भी दी है कि वे नवंबर और दिसंबर के दौरान NCR में आउटडोर स्पोर्ट्स इवेंट्स की टाइमिंग में बदलाव करने पर विचार करें, क्योंकि इस दौरान हवा की खराब होती क्वालिटी से खासकर स्कूली बच्चों के लिए खतरा हो सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola