'निर्भया कांड की याद दिलाते हैं दिल्ली-NCR के रेप केस', सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, प्रशासन और पुलिस को फटकार

दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है. अदालत ने कहा कि चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप जैसी घटनाएं 2012 के दर्दनाक निर्भया कांड की याद दिलाती हैं. शीर्ष अदालत ने प्रशासन और पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि केवल संवेदना जताना काफी नहीं, अब जवाबदेही तय करनी होगी.

Supreme Court on Delhi Rape, Nirbhaya Case Parallel, Delhi NCR Women Safety, Justice JB Pardiwala, Delhi Bus Gangrape Case

दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है. credit: supreme court of india

विज्ञापन

देश की राजधानी और दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है. हाल ही में चलती बस में एक नाबालिग से गैंगरेप सहित सामने आई दुष्कर्म की घटनाओं पर शीर्ष अदालत ने सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया. अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये घटनाएं साल 2012 के रूह कंपा देने वाले ‘निर्भया कांड’ की दर्दनाक यादें ताजा करती हैं. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केविनोद चंद्रन की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर से आ रही ऐसी घटनाएं कानून प्रवर्तन एजेंसियों और प्रशासनिक व्यवस्था की बुनियादी सुरक्षा देने में विफलता को दर्शाती हैं.

यह भी पढ़ें : ‘थप्पड़, गर्दन पर चाकू और…’, दिल्ली में बर्थडे पर गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता की आपबीती, FIR में खौफनाक खुलासे

विज्ञापन

सार्वजनिक जगहों की स्थिति पर जताई गंभीर चिंता

सुप्रीम अदालत ने सार्वजनिक जगहों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. बेंच ने कहा कि सड़कों, पार्कों, बसों, मेट्रो स्टेशनों और फुटब्रिज जैसी सार्वजनिक जगहों को खराब रोशनी, निगरानी की कमी और पुलिस गश्त न होने की वजह से अपराधियों के लिए सुरक्षित और महिलाओं के लिए “हाई-रिस्क जोन” नहीं बनने दिया जा सकता.

सिर्फ संवेदनाएं जताना बुराई का हल नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिर्फ दुख जताने की आदत पर भी सवाल उठाए. अदालत ने दो टूक कहा, “सिर्फ संवेदनाएं जताना और चिंता जाहिर करना इस सामाजिक बुराई का हल नहीं है. जवाबदेही के बिना जताई गई संवेदना व्यवस्थागत कमियों को दूर नहीं कर सकती. अब वक्त आ गया है कि अपराध रोकने और जनता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की तय जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.”

पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत भयमुक्त और सम्मानजनक जीवन जीना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है. हाल ही में ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आ रही स्लीपर बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा किए गए अपराध का जिक्र करते हुए अदालत ने साफ किया कि ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने ही होंगे.

विज्ञापन

दिल्ली में 14 दिन के अंदर 4 नाबालिगों से दरिंदगी

राजधानी दिल्ली में पिछले दो हफ्तों के दौरान चार नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की सनसनीखेज घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़कों पर उतरे छात्र और महिला संगठन अब राजधानी में बेटियों की हिफाजत और पुलिस की जवाबदेही तय करने के लिए सख्त कदमों की मांग कर रहे हैं.

10 सितंबर : गैंगरेप के बाद हत्या

विज्ञापन
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर में 17 वर्षीय किशोरी अपने दोस्त से मिलने गई थी. पुलिस जांच के अनुसार, वहां दोस्त और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर आठ बार चाकू घोंपकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. 13 सितंबर को उसका शव मिला. पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

14 सितंबर : 6 साल की मासूम से दरिंदगी

  • मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक छह साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया.

17 सितंबर: दुकान के अंदर बांधकर दुष्कर्म

विज्ञापन
  • पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 56 वर्षीय दर्जी मकसूद ने अपनी ही दुकान के भीतर 11 साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को पुलिस ने दबोचकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

21 सितंबर : फर्जी पुलिसकर्मी बनकर गैंगरेप

  • कालकाजी मंदिर के नजदीक आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ. पीड़िता अपने दोस्त के साथ मंदिर दर्शन के बाद पार्क पहुंची थी. वहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर आए तीन लोगों ने लड़के को अलग किया और किशोरी को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की. पुलिस ने तीनों आरोपियों आसिफ, हेमंत और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ