Delhi NCR premium buses features: दिल्ली और एनसीआर में रोजाना बसों से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में जल्द ही प्रीमियम बसें चलने जा रही हैं। इन बसों में सफर करने की सोच रहे लोग पहले ही ऑनलाइन सीट बुक करवा सकेंगे। बसों के अंदर सीसीटीवी, पैनिक बटन, वाईफाई, जीपीएस समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। खास बात होगी कि रूट का किराया भी सफर करने वाला तय कर सकेगा।
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में ताबड़तोड़ फायरिंग; BSF के 2 जवानों को गोली लगी
इन बसों में सफर करने वाले लोगों से न्यूनतम किराया उतना लिया जाएगा, जितना डीटीसी की एसी बसों में अधिकतम किराया है। उससे अधिक किराया नहीं लिया जाएगा। इस योजना को लाने का मकसद शहर में वाहनों की कमी करना और प्रदूषण घटाना है। दिल्ली की सरकार योजना को मंजूरी दे चुकी है। अगस्त में जो मसौदा सरकार लाई थी, उसे दिल्ली मोटर व्हीकल्स लाइसेंस ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना 2023 का नाम दिया गया है।
लोगों से भी योजना को लेकर ली गई थी राय
जिसके बाद लोगों से भी राय मांगी गई थी। इस योजना में हाई मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को शामिल करने पर फोकस रखा गया है। लग्जरी प्रीमियम बसों में रोजाना ऑफिशियल वर्क के लिए जाने वाले लोग अप और डाउन कर सकेंगे। खास बात होगी कि रूट ट्रैफिक के आधार पर तय होगा, सरकार कोई दखल नहीं देगी। अगर किसी कारण रास्ता बदलता है, तो इसकी सूचना 7 दिन पहले देनी होगी। परमिटधारक सिर्फ यात्रियों को निश्चित बस क्यू शेल्टर पर उतार सकेंगे।
ऑनलाइन सेवा का लाभ लेने के लिए कंपनी को पूरा विवरण देना होगा। सिर्फ ऐप और वेब से ही बुकिंग के बाद सीट डिसाइड होगी। यात्रियों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मोड से पेमेंट ली जाएगी। किराया, रूट और कर्मचारियों के बारे में तभी जानकारी दी जाएगी। अगर स्टॉप आने से 10 मिनट पहले बुकिंग आती है, तो सफर के बीच में भी लोगों को बैठाया जाएगा। सफर से पहले अपना नाम, ऐज, लिंग आदि की जानकारी देनी होगी।
बिना लिस्ट में शामिल लोग नहीं कर सकेंगे सफर
सभी बुकिंग वन दिल्ली ऐप से लिंक होंगी। बिना लिस्ट में शामिल लोगों को सफर की परमिशन नहीं होगी। प्रीमियम बसों में एक बार में 12 लोगों को ही बैठाया जा सकेगा। जिन कंपनियों के पास सार्वजनिक बस सेवा का 3 साल का अनुभव होगा, उनको ही परिवहन विभाग मौका देगा। एग्रीगेटर को महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। एक पैनिक बटन मोबाइल ऐप या वेब के जरिए महिलाओं को देना होगा।
शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना होगा। एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेंस (एपीआई) बेस्ड प्रक्रिया को इसमें शामिल करना होगा। जिस तारीख से अधिसूचना जारी होगी, उससे 3 साल से ज्यादा की रजिस्टर्ड बस योजना में शामिल नहीं होगी। नई सभी नियमों को पूरा करने वाली प्रीमियम बस को ही इसमें शामिल किया जाएगा। चाहे सीएनजी की एसी बस हो या फिर इलेक्ट्रिक। बीएस-6 मानक सभी बसों को पूरा करना होगा।
संबंधित खबरें
15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 hr agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 hr agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
3 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
4 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
12 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
19 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
21 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
1 day agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
1 day agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines