पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में ताबड़तोड़ फायरिंग; BSF के 2 जवानों को गोली लगी

Pakistan violates ceasefire: पाकिस्तानी रेंजर्स ने लंबे समय बाद एक बार फिर जम्मू के अरनिया सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में बीएसएफ के दो जवानों को गोली लगी है। बीएसएफ की ओर से भी जवाब दिया गया है।

Firing on the border, Jammu Kashmir

बीएसएफ के जवानों पर पाकिस्तान ने की फायरिंग। फोटो क्रेडिट-एएनआई

Pakistan violates ceasefire: पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से लंबे समय बाद सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए हैं। बता दें कि फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच संघर्ष विराम को लेकर समझौता हुआ था। उसके बाद फायरिंग की यह पहली घटना है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने लगभग 8 से 10 राउंड फायरिंग की है। लेकिन अभी बीएसएफ की ओर से मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के जवान किसी पिलर के पास कुछ काम में लगे थे। एक जवान पिलर के नीचे था, जबकि एक जवान पिलर के ऊपर चढ़ा था।

विज्ञापन

एक जवान नीचे था, दूसरा खंभे पर चढ़ा था

अचानक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग कर दी गई। जिसके कारण खंभे पर चढ़े जवान को गोली लग गई। इसके बाद नीचे खड़े जवान की ओर से भी फायरिंग की गई। लेकिन उसको भी बाजू में गोली लग गई। दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। घायल जवानों में 44 साल के आलोक साहा पुत्र अनुकूल साहा और 35 साल के सुरजीत विश्वास शामिल हैं।

विज्ञापन

दोनों जवान पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से सीमा पर शांति थी। लेकिन पाकिस्तान ने फिर से फायरिंग कर दी। जिसके कारण जवानों को गोली लगी है। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से सीज फायर उल्लंघन के मामले सामने आते रहे हैं। फिलहाल 8 से 10 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ