Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी दो दिन ‘खराब’ रहने के बाद शुक्रवार सुबह 303 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में फिर से आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में वायु प्रदूषण के स्तर में कमी के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कहा कि वह आज स्थिति की समीक्षा करेगा। वहीं, आज सुबह दिल्ली एनसीआर में धुंध की मोटी परत छाई रही।
SAFAR के आंकड़ों के अनुसार, AQI वर्तमान में धीरपुर में 280, IGI एयरपोर्ट (T3) में 303, दिल्ली विश्वविद्यालय में 337, नोएडा में 329 और गुरुग्राम में 239 है। 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: इन राज्यों पर अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की ये भविष्यवाणी
https://twitter.com/AHindinews/status/1590919154668023810
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने जारी की एडवाइजरी
राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत के बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कम दृश्यता के कारण एक एडवाइजरी जारी किया है। एडवाइजरी में कहा गया है, “दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। सभी उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने पर केंद्र का वायु गुणवत्ता पैनल कॉल कर सकता है।
GRAP के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर सभी निर्माण और विध्वंस कार्य प्रतिबंधित हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में हवा की गुणवत्ता गंभीर होने पर प्रतिबंध लगाए गए थे। GRAP के चरण 3 के तहत BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहन दिल्ली में सड़कों से दूर रहेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
14 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
19 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
21 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines