Delhi-NCR Weather Update: गर्मी के तेवर हर दिन बढ़ते जा रहे हैं और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों लू की चपेट में हैं। अप्रैल में ही गर्मी इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों की हालत खराब हो गई थी। वहीं अब मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया और बताया कि आने वाले 3 से 4 चार दिन गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, आंधी-तूफान से मौसम करवट लेगा। आईएमडी ने कई जगह येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम और गर्मी के सितम से कहां मिलेगी राहत, कहां रहेगा लू का प्रकोप…
चलेंगी हवाएं, गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, मई के शुरुआती 6 दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार सुबह से ही तेज हवाएं चलेंगी और आने वाले 6 दिनों तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं रहेगा। ऐसे में गर्मी का सितम झेल रहे लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। बीते दिन यानी बुधवार 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 61 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद इस देश में आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता और नुकसान
कैसा रहेगा आज का मौसम
अब आज के मौसम की बात कर लेते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 मई गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर होते-होते हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं दोपहर के बाद तेज आंधी आने की भी संभावना है। आंधी के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 1 मई को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Weather Update
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 2 और 3 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई जा रही है। हवाओं की गति भी तेज रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 दिनों में बुजुर्ग और बच्चों को सलाह दी गई है कि जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।
मानसून कब देगा दस्तक
स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मानसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। सबसे पहले मानसून केरल में दस्तक देगा जिसकी डेट 19 जून बताई जा रही है। दिल्ली में 29 जून तक मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है।
ये तो फैक्ट है कि अगर मानसून जल्द आएगा तो गर्मी से भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर के दाम आज इतने रुपये गिरे, जानें दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट क्या?
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
17 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
19 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines