Delhi-NCR में तपती गर्मी के बीच मानसून कब देगा दस्तक? जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी है, तापमान 40°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 27 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। जानें आज का तापमान, लू का अलर्ट और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान।

Delhi NCR Weather Update

Delhi NCR Weather Update

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम लगातार जारी है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में हुई बारिश से मौसम थोड़ा खुशनुमा हो गया था, लेकिन अब फिर से तपती गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रही है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान औसत से ज्यादा है। कुछ स्थानीय इलाकों में इस समय लू चलने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सभी अब ये जानना चाहते हैं कि दिल्ली में मानसून कब आएगा, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। आइए जान लेते हैं कि दिल्ली एनसीआर में आज कैसा रहने वाला है मौसम क्या कहता है इस पर मौसम विभाग…

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर

दिल्ली में 18 अप्रैल के दिन शुरुआत में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम होते-होते आसमान में आंशिक बादल घिर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अलग-अलग इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

Delhi weather today

कैसे रहेंगे आने वाले दिन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रह सकता है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं इसके बाद तो फिर से गर्मी का कहर बरसेगा और तेज धूप, लू और हीटवेव से कोई नहीं बच पाएगा। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा ये भी देख लेते हैं।

mausam aaj ka

आगामी सप्ताह के लिए तापमान का पूर्वानुमान यहां दिया गया है

17 अप्रैल: 40.6°C
18 अप्रैल: 38-40°C
19 अप्रैल: 37-39°C
20 अप्रैल: 36-38°C
21 अप्रैल: 36-38°C
22 अप्रैल: 37-39°C
23 अप्रैल: 37-39°C

दिल्ली में कब आएगा मानसून

अब ये जान लेते हैं कि दिल्ली में मानसून कब आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को लेकर पहला पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इस बार जमकर झमाझम बारिश होगी। 1 जून को मानसून केरल में एंट्री ले सकता है और दिल्ली-एनसीआर में 27 जून के आसपास मानसून आने की पूरी संभावना है।

Monsoon 2025 prediction

कितनी होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सामान्य से 105% अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के डीजी ने बताया कि इस बार देशभर में 87 सेंटीमीटर अधिक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कृषि करने वाले किसानों के लिए ये एक अच्छी खबर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ