Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तपती-जलती गर्मी का मौसम आया, जिससे लोगों की आफत कर दी है। सुबह 10 बजे से ही सूरज की तपन शुरू हो रही है जो शाम 4 बजे तक झुलसा रही है। अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है जिससे लोग टेंशन में हैं। पूरे उत्तर-भारत में हीटवेव और भीषण गर्मी का कहर है। अप्रैल के पहले ही हफ्ते में पारा 42 के पार पहुंच गया है जिससे ये तो साफ है कि आने वाले दिनों में आसमान से बरसती आग से लोग बेहाल होने वाले हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं जिससे कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी का आलम कैसा रहेगा और आज का मौसम कैसा रहने वाला है…
आसमान से बरसती आग से दिल्ली वाले परेशान
अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी गर्मी ने नाक में दम किया हुआ है। बीते दिन यानी मंगलवार तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन तपती गर्मी से लोग बेहाल रहे। हीटवेव का कहर भी जारी रहा जिससे चेहरे पर लू के थपेड़े पड़े और लू की स्थिति पैदा हो गई।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में इस दिन चलेंगी हीटवेव, 4 दिन हो सकती है बारिश, जानें IMD का मौसम अपडेट
कैसा रहेगा आज का मौसम
अब बात कर लेते हैं आज के मौसम की। सुबह 8 बजे से ही गर्मी अपने चरम पर रहेगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री वो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में लू की चेतावनी जारी की है। मौसम में नमी 53 प्रतिशत की रह सकती है व 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं AQI की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 216 दर्ज किया गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।
बारिश का अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 9 अप्रैल दोपहर बाद से 12 अप्रैल तक दिल्ली और एनसीआर में बिजली की चमक के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है। कहीं न कहीं इस बारिश से मौसम खुशनुमा जरूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: एक देश ऐसा जहां तलाक लेना गैर कानूनी, प्यार न होते हुए भी मजबूरी में निभाना पड़ता है रिश्ता
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 mins agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
13 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
17 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
17 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
18 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
19 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
19 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines