Delhi-NCR में इस दिन चलेंगी हीटवेव, 4 दिन हो सकती है बारिश, जानें IMD का मौसम अपडेट

दिल्ली-NCR में अप्रैल के महीने में ही गर्मी का पारा इतना हाई हो गया है कि मौसम विभाग ने दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया है। तेज धूप और हीटवेव से लोग बेहाल हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट मौसम अपडेट…

Delhi weather update

Delhi weather update

Delhi-NCR Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सुबह 10 बजे के बाद और शाम 4 बजे तक तो धूप इतनी तेज होती है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आसमान से बरसती आग से लोग गर्मी से बेहाल हो चुके हैं। अप्रैल का पहला हफ्ता अभी खत्म ही हुआ ही हुआ है और पारा 41 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राहत वाली खबर भी सामने आई है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कितना रहेगा तापमान और आज कैसा रहेगा मौसम, क्या गर्मी से मिलेगी निजात या टपकता रहेगा पसीना…

विज्ञापन

9 अप्रैल तक चलेंगी हीटवेव

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक हीटवेव चलेंगी जिससे गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ेगा। ऐसे में आज का दिन भी अच्छा खासा गरम रहने वाला है। अधिकतम पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में आद्रता 28 प्रतिशत रहेगी और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सूरज की तपन से लोगों को जलन का एहसास होगा और गर्मी से राहत मिलना तो आज के लिए मुश्किल ही नजर आ रहा है। हीटवेव का कहर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में भी रहेगा।  मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

कब से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक गर्मी का सितम रहेगा और 10 अप्रैल को इससे राहत मिलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं दोपहर बाद हवाओं की स्पीड बढ़ेगी और रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी जिससे गर्मी से निजात मिलना स्वाभाविक है। ये आलम 10 से 13 अप्रैल तक रहेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

विज्ञापन

गर्मी से कैसे बचें

चलिए गर्मी के सितम की तो बात हो गई है, अब उससे बचने के उपाय भी जान लेते हैं। गर्मी के प्रकोप से राहत पाने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले खूब पानी पीना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और अपने साथ एक छाता या फिर हेट कैरी करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें व बच्चों और बुजुर्ग लोग गर्मी में बाहर जाने से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ