Delhi NCR Rain: दिल्ली के कई हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास के इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली। दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश के बाद कुछ जगहों पर निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। कई जगहों पर बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की भी सूचना मिली।
समाचार एजेंसी ANI की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में के कामराज मार्ग समेत राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया।
मौसम विभाग ने जारी की ये भविष्यवाणी
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के सात दिवसीय पूर्वानुमान में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश
दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मार्च में सामान्य 17.4 मिमी के मुकाबले 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी के औसत के मुकाबले 20.1 मिमी, मई में सामान्य 30.7 मिमी के मुकाबले 111 मिमी और जून में 74.1 मिमी सामान्य के मुकाबले 101.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
अगले एक हफ्ते तक बादल रहेंगे, बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले छह से सात दिनों में बादल छाए रहेंगे और कभी-कभी बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम कार्यालय ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है और प्रमुख सड़कों पर यातायात का प्रवाह बाधित हो सकता है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
15 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
15 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
22 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines