Delhi NCR Air Pollution : दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ ही हवा भी खराब होती जा रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। उप समिति ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में GRPA स्टेज-IV की पाबंदियों को लागू करने का फैसला लिया। 18 नवंबर यानी सोमवार से ये पाबंदियां लागू हो जाएंगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में रविवार को एक्यूआई 441 को पार गया और रात तक ये 457 हो गया। इसे लेकर उप समिति ने एक बैठक बुलाई, जिसमें तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद उप समिति ने दिल्ली एनसीआर में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)- 4 की पाबंदियों को लागू कर दिया।
यह भी पढे़ं : Delhi Pollution: प्रदूषण का दुष्प्रभाव! बढ़ रहा है इन 5 बीमारियों का खतरा; जानें कैसे करें बचाव
ये पाबंदियां लागू
- दिल्ली एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 की पाबंदियां सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगी। इसके तहत राजधानी में बड़े वाहन जैसे ट्रक की एंट्री प्रतिबंध रहेगी। जरूरी सेवाओं के लिए सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस VI डीजल ट्रकों के प्रवेश की अनुमति होगी।
- इलेक्ट्रिक, सीएनसी और बीएस VI के अलावा दिल्ली के बाहर वाली गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी। सिर्फ उन गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति रहेगी, जो जरूरी वस्तुओं को लेकर आएगी।
- ग्रेप-3 के तहत सार्वजनिक परियोजनाओं जैसे राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली ट्रांसमिशन, पाइपलाइन, दूरसंचार आदि के जारी निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी।
- दिल्ली और एनसीआर की राज्य सरकारें फिजिकल क्लासेस बंद करके ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलाने की निर्णय ले सकती हैं।
- सरकारें नगरपालिका और निजी अधिकारियों को 50% क्षमता पर काम करने और बाकी को घर से काम करने की अनुमति देने पर निर्णय ले सकती हैं।
- केंद्र सरकार केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की अनुमति देने पर उचित निर्णय ले सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 min agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
7 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines