हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

दिल्ली की आबोहवा फिर खराब हो रही है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब कैटेगरी में आने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) के तहत पहले चरण के उपाय लागू कर दिए.

विज्ञापन
दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू किया गया. (Photo: PTI)

दिल्ली की आबोहवा फिर खराब हो रही है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब कैटेगरी में आने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) के तहत पहले चरण के उपाय लागू कर दिए. CAQM ने एक बयान में कहा, ”20 अक्टूबर को दिल्ली का AQI 179 था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 हो गया है, जोकि खराब कैटेगरी में आता है.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली में घर का सपना होगा पूरा, 15 लाख में मिल रहा DDA का फ्लैट, 2 घंटे में 2500 फ्लैट बुक

क्या-क्या पाबंदी?

आयोग ने आगे बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटियोरोलॉजी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी AQI के ‘खराब’ श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है. GRAP-1 के तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं. इनमें होटलों, रेस्टॉरेंट और खुली खाने-पीने की जगहों पर तंदूर में ईंधन के तौर पर कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक शामिल है. इसके अलावा, डीजल जनरेटर का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी या बहुत जरूरी हालातों में ही करने की इजाजत दी गई है.

विज्ञापन

कब लागू होता है GRAP सिस्टम?

पहला चरण GRAP-1, तब लागू होता है जब AQI 201 से 300 के बीच हो. दूसरा चरण GRAP-2, तब लागू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच हो. GRAP-3 तब लागू होता है जब AQI 401 से 500 के बीच हो और GRAP-4 तब लागू किया जाता है जब AQI 450 से ऊपर चला जाए. दरअसल, दिवाली के आस-पास पराली जलने और बाकी वजहों से हवा की क्वालिटी खराब होने लगती है, जिसकी वजह से सांस लेना तक भारी हो जाता है. ऐसे में सरकार हर साल प्रदूषण से निपटने के लिए लागू करती है.

ये भी पढ़ें: ‘CM रेखा गुप्ता की मीटिंग को प्रायोरिटी दें’, दिल्ली सरकार ने क्यों दिया अधिकारियों को निर्देश?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola