Earthquake से ह्यूमन बॉडी पर क्या असर पड़ता है? किन मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक

Delhi-NCR Earthquake Alert: भूकंप की स्थिति ऐसी होती है जिसमें इंसान को अचानक से ही एक झटका महसूस होता है। यह हमेशा ही डरावना होता है और दिमाग पर खतरनाक असर डालकर जाता है। आइए जानते हैं भूकंप का दिमाग पर असर कैसा।

Earthquake in Delhi

Earthquake in Delhi

Delhi-NCR Earthquake Alert: भूकंप जब भी आता है, इंसान के दिमाग पर खतरनाक और डरावना असर डालकर जाता है। मगर कुछ लोगों के लिए भूकंप के झटके ऐसे होते हैं कि इससे इनके दिमाग पर जोरदार असर पड़ता है, जिससे उनमें चिंता, डर और नींद न आने की समस्या होती है। भूकंप का प्रभाव बड़ा ही भयावह होता है, इसके झटके आने के बाद इंसान को चक्कर आना या कोई और भी समस्या भी महसूस हो सकती है, लेकिन इसका सबसे गहरा असर मस्तिष्क पर भी पड़ता है। यह मनोवैज्ञानिकों से जुड़ी स्थिति होती है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज भूकंप आया था, जिसके बाद घरों में रहने वाले लोग तुरंत घरों से निकलकर बाहर आ गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.06 बताई जा रही है। चलिए आपको बताते हैं भूकंप का शरीर पर असर।

विज्ञापन

आइए जानते हैं इसके साइड-इफेक्ट

भूकंप के प्रभाव से चक्कर आने की भावना सामान्य होती है। कुछ लोगों को भूकंप के बाद भी चक्कर या भूकंप की भावनाएं आती रहती हैं, यह पोस्ट-सिंड्रोम होता है। इसमें उन्हें लगता है कि कमरे में कुछ हिल रहा है और रूम हिल रहा है, जो कि वास्तविक नहीं होता है। ऐसा सिर्फ उनके दिमाग में चलने वाली मनोस्थिति होती है।

विज्ञापन

भूकंप किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक?

1. बुजुर्ग और बच्चे- ऐसी स्थिति में ये लोग सबसे अधिक खतरे में होते हैं क्योंकि इन दोनों के शरीर में ताकत कम होती है और वे मानसिक और शारीरिक तनाव को सहन करने में सक्षम नहीं होते हैं।

विज्ञापन

2. हृदय रोगी- हार्ट डिजीज वाले मरीजों के लिए भूकंप का स्ट्रेस बहुत खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन

3. श्वसन रोगी- अगर कोई अस्थमा, COPD जैसी बीमारियों से गुजर रहा है, तो धूल और मलबे से सांस लेने में समस्या हो सकती है, जो इन मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

4.विकलांग लोगों के लिए- जो शारीरिक रूप से थोड़े सीमित होते हैं, उनके लिए बचाव या इलाज में समस्याएं हो सकती हैं। कई बार अगर भूकंप आता है, तो यह खुद से अपनी सुरक्षा भी सही से नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन

5. मेंटल हेल्थ- कुछ लोगों को अधिक तनाव, डर, इमोशन्स और चिंता की समस्या होती है, उन्हें भी भूकंप के बाद दिमाग पर असर पड़ता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ