Delhi-NCR में भूकंप के भयानक वीडियो, ताश के पत्तों की तरह हिलती दिखी कार और दरवाजे

Earthquake in Delhi: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज भूकंप को जोरदार झटके लगे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। झटके ऐसे लगे कि लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। आइए वीडियो में देखते हैं कि कितना भयानक भूकंप आया?

Delhi NCR Earthquake

Delhi NCR Earthquake

Earthquake in Delhi Video: दिल्ली-NCR की धरती आज भूकंप के झटकों से डोल गई। इतने जोरदार झटके लगे कि लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। घरों के दरवाजे, खिड़कियां सब कड़कने लगे। इस भूकंप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भूकंप आने पर कार तक हिलती नजर आई। इसके अलावा भी भूकंप के कई डराने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा के साथ-साथ गुरुग्राम, गाजियाबाद और हरियाणा के रोहतक, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसका केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ