Delhi-NCR Air quality: दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट, 400 के आसपास AQI, लोग बोले- आंखों में हो रही जलन

Delhi-NCR Air quality Update AQI around 400: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में AQI 500 के पास दर्ज किया गया था। इसी के साथ शनिवार को भी AQI बहुत खराब स्तर पर दर्ज किया गया।

Delhi Air Pollution, Delhi Aiims,

Delhi Air Pollution

Delhi-NCR Air quality Update AQI around 400: दिल्ली-एनसीआर की हवा दोबारा से प्रदूषित होती जा रही है। बीते दिनों दिल्ली की हवा में सुधार देखा जा रहा था। लेकिन अब दोबारा पहले की तरह यहां की आबोहवा खराब हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली में AQI 500 के आसपास दर्ज किया गया था। ऐसे में दिल्ली सरकार की सख्ती के बावजूद कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोग अभी भी जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में AQI 388, अशोक विहार में 386, लोधी रोड में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 366 AQI दर्ज किया गया है। वहीं, एनसीआर में भी AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम मेंAQI 306 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

प्रदूषण की वजह छाई गहरी धुंध

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार की सुबह बहुत खराब स्तर में दर्ज की गई है। दिल्ली के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रदूषण की वजह गहरी धुंध छाई हुई। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से जहरीली हवा से निजात मिलती नजर आ रही थी, अब दोबारा पहले की तरह हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण की वजह से सांसों पर संकट नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोग सांस लेने में दिक्कत के साथ आंखों जलन होने की समस्या बता रहे हैं।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

news24 Whatsapp channel

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर AQI

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर AQI
नई दिल्ली-338
आईपी एक्सटेंशन-208
आनंद विहार- 244
जहांगीरपुरी- 436
नरेला- 193
द्वारका सेक्टर-10- 259
अशोक विहार फेस 01- 208
रोहिणी सेक्टर 10- 222
मुंडका- 316
गुरुग्राम- 306
फरीदाबाद- 317
गाजियाबाद- 328
नोएडा सेक्टर 125- 202
ग्रेटर नोएडा- 169

विज्ञापन

प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली एक शख्स ने कहा कि मैं अपनी बेटी के साथ यहां सेगवे के लिए आया था। अगर प्रदूषण कम होता तो मजा दोगुना हो जाता। प्रदूषण के कारण हमें सांस लेने में समस्या हो रही है। बच्चे खांस रहे हैं। वहीं एक स्थानीय अभिषेक नाम के शख्स ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण का असर साफ दिख रहा है। चारों और प्रदूषण से धुंध छाई हुई है। जिसके चलते सांस लेना भी मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ