दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं तो कराएं DDA में रजिस्ट्रेशन, जानें नीलामी और कीमत से लेकर सबकुछ

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना के ई नीलामी के तहत अपना पंजीकरण करा लें। आइये जानते हैं कि मकानों की संख्या और नीलामी से लेकर पूरी प्रक्रिया।

dda-flats

File Photo

Delhi Flats Scheme : हर किसी सपना होता है कि उसके पास भी देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक फ्लैट या मकान हो। आपके घर खरीदने के सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली में नई आवासीय योजना आ गई है। इस योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। ऐसे में आप बिना देरी किए फटाफट दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना के ई नीलामी के तहत अपना पंजीकरण करा लें। आइये जानते हैं कि मकानों की संख्या और नीलामी से लेकर पूरी प्रक्रिया।

विज्ञापन

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सुपर एचआईजी, पेंट हाउस से लेकर अन्य फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। इस योजना के लिए 30 नंवबर से पंजीकरण शुरू हो गया है, जोकि 29 दिसंबर को शाम 6 बजे तक चलेगा। ई-नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को 29 दिसंबर तक ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) भी जमा करनी है। इसके बाद अगले साल 5 जनवरी 2024 से ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

स्कीम में कितने फ्लैट हैं?

इस योजना के तहत द्वारका सेक्टर-14 में एमआईजी के 316 फ्लैट्स और लोकनायकपुरम में एमआईजी के 647 फ्लैट्स हैं। वहीं, द्वारका सेक्टर 19 बी में स्थित डीडीए कॉम्प्लेक्स में पेंटहाउस के 14, सुपर एचआईजी के 170 और एचआईजी के 946 फ्लैट्स खाली पड़े हैं। पंजीकरण करने वाले लोगों को एमआईजी के लिए 10 लाख, एचआईजी के लिए 15 लाख, सुपर एचआईजी के लिए 20 लाख, पेंटहाउस के लिए 25 लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ