Delhi NCR Air Quality: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मंगलवार की सुबह ‘बहुत खराब’ वाले स्तर पर पहुंच गई। दिवाली की रात में पटाखे जलने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर- नोएडा गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 342 दर्ज किया गया।
मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (SAFAR) ने पहले भविष्यवाणी की थी कि हवा की गुणवत्ता दिवाली पर ही ‘गंभीर’ स्तर तक पहुंच सकती है।
नोएडा में मंगलवार सुबह 6:30 बजे तक AQI लेवल 342 दर्ज किया गया जबकि दिल्ली में ये 323 रहा। बता दें कि 301-400 की सीमा में हवा की गुणवत्ता काफी खराब मानी जाती है जो सांस की बीमारी का कारण बन सकती है।
अब आगे क्या…
नोएडा और दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ (401-500) बनने से सिर्फ एक कदम दूर है जो लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक दिखाने वाली सरकारी वेबसाइट पर लिस्टेड 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 6:30 बजे लोधी रोड में AQI 273, गुरुग्राम में 245 और मधुरा में 322 दर्ज किया गया।
सोमवार शाम से दिल्ली एनसीआर में पटाखों के जलने से प्रदूषण का स्तर लगभग आधी रात को चरम पर पहुंच गया। हालांकि अनुकूल जलवायु और मौसम संबंधी स्थितियों के कारण रात एक बजे के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार होना भी शुरू हो गया।
आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के लगभग सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों ने पटाखे के फटने के कारण 8 बजे से 1 बजे तक प्रदूषकों में तेज वृद्धि देखी।
दक्षिणी दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
पटाखों के चलते अधिकांश प्रदूषित क्षेत्र दक्षिण दिल्ली में थे। सबसे प्रदूषित आरके पुरम, ओखला, करनी सिंह शूटिंग रेंज, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम थे। इसके अलावा गाजियाबाद (301), नोएडा (303), ग्रेटर नोएडा (270), गुरुग्राम (325) और फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता (256) दर्ज की गई।
अभी पढ़ें – दिवाली की जममग को फीका करेगी वर्षा, IMD का अलर्ट- आज इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश
जानें कितना AQI गंभीर
शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खऱाब, 301 और 400 बहुत खऱाब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
14 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
15 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
17 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines