3 साल बाद दिल्ली NCR के लोगों को मिली साफ हवा, AQI सुधार, ग्रैप की सभी पाबंदियां हटीं

Delhi NCR Air Pollution : दिल्ली एनसीआर में पिछले 3 सालों में आज सबसे साफ हवा है, जिसमें लोगों ने सांसें लीं। एक्यूआई सुधरकर 85 पहुंच गया। इस पर प्रदूषण से संबंधित सभी पाबंदियां हटा दी गईं।

Delhi NCR Air Pollution

दिल्ली एनसीआर की हवा हुई साफ। (ANI)

Delhi NCR Air Pollution : एयर पॉल्यूशन से दिल्ली एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में काफी सुधार आया है। राजधानी और आसपास के जिलों में एक्यूआई 85 दर्ज किया गया, जोकि पिछले 3 सालों में सबसे कम है। 3 साल बाद दिल्ली एनसीआर के लोगों ने सबसे साफ हवा में सांसें लीं। हवा साफ होते ही ग्रैप की सभी पाबंदियां हटा ली गई हैं।

विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार के बाद केंद्र सरकार के कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने शनिवार को GRAP की सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया। मौसम में एक्यूआई का स्तर बढ़ने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू किया जाता है। ग्रैप के स्टेज 1 में खराब AQI 201-300, स्टेज 2 में बहुत खराब AQI 301-400, स्टेज 3 में गंभीर AQI 401-450 और स्टेज 4 में गंभीर प्लस AQI 450 से ज्यादा होने पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

विज्ञापन

बारिश के बाद सुधरा एक्यूआई

दिल्ली एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में होली के दिन शुक्रवार को तेज हवाएं चलीं और गरज-बिजली के साथ जमकर बादल बरसे। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और वायु प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ। इस पर लोगों ने साफ हवा में खुलकर सांसें लीं और ग्रैप के सभी प्रतिबंध हटा दिए गए।

विज्ञापन

ग्रैप के हटाए गए प्रतिबंध

ग्रैप हटने के बाद परिवहन, निर्माण और अन्य गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध खत्म हो गए। बीएस-4 या पुराने मध्यम आकार वाले एमजीवी वाहनों पर लगी रोक भी हट गई। अब 8वीं तक के स्कूल हाईब्रिड मोड में नहीं, बल्कि स्टूडेंट स्कूल जाएंगे। दिल्ली एनसीआर में लागू ग्रैप 1 से 4 तक के नियम हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ