GRAP- 3 Air Pollution in Delhi: दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है. प्रदूषण को कम करने के लिए कई दिनों से ऐसे क्षेत्रों में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है, जहां पर AQI बहुत ज्यादा है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि दिल्ली AQi 401-450 के बीच दर्ज किया गया है. हालात को देखते हुए GRAP- 3 लागू करने का ऐलान किया गया है. इसके पहले ग्रेप-1 और 2 लागू किया गया था. ग्रेप-3 के लागू होने के बाद से दिल्ली में कुछ और पाबंदियां झेलनी पड़ेंगी. जानिए ग्रेप 3 के लागू होने के बाद से कौन सी चीजों पर पाबंदियां रहेंगी.
GRAP 3 में क्या पाबंदियां रहती हैं?
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 लागू करने का ऐलान किया है. इसमें ग्रैप-2 के मुकाबले ज्यादा पाबंदियां रहती हैं. सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट्स के अलावा निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. डीजल से चलने वाले वाहनों पर भी पाबंदी लगाई जाती है. इसके अलावा, नियमित रूप से सड़कों पर छिड़काव किया जाएगा, जिससे धूल को कम किया जा सके.
ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: ‘सांस लेने में दिक्कत… आंखों और गले में जलन’, दिल्ली का AQI पहुंचा
ऑनलाइन मोड में होती है पढ़ाई
गैप-3 लागू होने के बाद सीमेंट और मिट्टी से होने वाले कामों पर रोक लगा दी जाती है. इसके साथ ही ऐसे सामान को लाने वाले ट्रकों पर भी रोक रहती है. डीजल बसें नहीं चलती हैं और कक्षा 5 तक के स्कूलों में ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराई जाती है. स्टोन क्रशर और खनन संबंधी भी काम नहीं हो पाता है.
इमरजेंसी सर्विस के अलावा, डीजल जनरेटरों पर बैन रहता है. कंपनियां भी वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम कराती हैं. हालांकि, अभी स्कूल-कॉलेजों को लेकर दिल्ली सरकार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Delhi blast: क्या दिल्ली में आज स्कूल और सरकारी दफ्तर खुलेंगे? CM रेखा गुप्ता ने दिया बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines