हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पर्यावरण मंत्री ने शुरू किया 'एंटी डस्ट कैंपेन'

विज्ञापन

Delhi Air Quality : दिल्ली वालों के लिए लगातार एयर पॉल्यूशन का संकट बढ़ता जा रहा है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का प्रदूषण स्तर शनिवार को लगातार दूसरे दिन पुअर क्वालिटी में रहा, AQI, जो शुक्रवार के दिन 212 था, वह 216 पहुंच गया। वहीं रविवार सुबह की बात करें तो आनंद विहार का AQI 248(खबर लिखे जाने तक) दर्ज किया गया है।

दिल्ली NCR की हवा जहरीली

बता दें कि साढ़े तीन महीने बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो रही है, इसकी मुख्य वजह टेम्प्रेचर में गिरावट, मंद हवा और पड़ोसी राज्यों में खेतों में जलाए जा रहे फसलों के अवशेष हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री रहा, वहीं आसमान साफ ​​रहने से रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एंटी डस्ट कैंपेन शुरू

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को एक महीने तक चलने वाला एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया, जो 7 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने शनिवार को वजीरपुर का दौरा किया, जो 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट में से एक है, और एयर क्वालिटी में सुधार के लिए किए जा रहे उपायों का औचक निरीक्षण किया। बहराल, दिल्ली NCR वालों को वायु प्रदुषण से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola