दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानें क्या कहती है IMD की रिपोर्ट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं से तपती गर्मी से राहत मिल गई है और मौसम सुहाना हो गया है। चलिए जान लेते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है। क्या कहती है IMD की रिपोर्ट…

Delhi NCR weather update

Delhi NCR weather update

Delhi-NCR Weather Update: गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से हीटवेव और तपती गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं और झमाझम बरसे मेघ से मौसम खुशनुमा हो गया है। 1 से 2 घंटे की बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में ओले भी पड़े जिसका असर आने वाले तीन से चार दिनों तक दिखेगा क्योंकि तापमान कम रहेगा। बीते दिन का तापमान अप्रैल के महीने का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। ऐसा ही कुछ आज भी होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा आज का दिन और बीते दिन कहां कितना रहा तापमान…

कैसा रहा कल का दिन

बीते दिन सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम होते-होते तेज आंधी-तुफान आया और इसके बाद तेज गरजन के साथ जमकर मेघ बरसे। तपती गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए कल की बारिश राहत भरी रही। बीते दिन दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। यही हाल नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का भी रहा जहां झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।

Delhi-NCR Weather Update

कैसा रहेगा आज का मौसम

शुक्रवार यानी आज के मौसम की बात करें तो IMD के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे। 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की बारिश हो सकती है। हो सकता है कि रात को रुक रुक कर बारिश होती रहे, ऐसे में आने वाले 2 से 3 दिन मौसम में ठंडक का एहसास रहेगा।

Delhi-NCR Weather Update

कैसे रहेंगे आने वाले दिन

स्काईमेट के अनुसार 12 अप्रैल को भी बादलों के छाए रहने की संभावना है, हालांकि बारिश की आशंका कम ही है। 13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा लेकिन पहले के दिनों में हुई बारिश की वजह से मौसम में ठंड का एहसास होगा। 14 अप्रैल को भी ऐसा ही कुछ मौसम रह सकता है। बीते कुछ दिनों की बात करें तो अप्रैल का पहला हफ्ता बहुत ही गर्म रहा और हीटवेव के कहर से कोई अछूता नहीं रहा। गर्मी का मिजाज देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ