---विज्ञापन---

Delhi NCR Rail Corridor: दिल्ली के चारों ओर बनेंगे 3 बड़े रेल कॉरिडोर, हरियाणा-यूपी-राजस्थान के लाखों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

दिल्ली-एनसीआर को जाम और प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली के चारों तरफ 3 बड़े ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं. दिल्ली को बायपास कर हरियाणा, यूपी और राजस्थान के शहरों को जोड़ने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल यहां जानें.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • दिल्ली के चारों तरफ तीन बड़े ‘ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर’ (Orbital Rail Corridor) के नेटवर्क पर काम शुरू कर दिया है.
  • महा-परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के भीतर प्रवेश किए बिना हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों और शहरों को आपस में सीधे जोड़ना है.
  • इस परियोजना के तहत 3 महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर बनाएं जाएंगे.

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए आने वाले समय में यातायात की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है. राजधानी को भीषण ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली के चारों तरफ तीन बड़े ‘ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर’ (Orbital Rail Corridor) के नेटवर्क पर काम शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर मास्टर प्लान 2041 के तहत बनाई जा रही इस महा-परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के भीतर प्रवेश किए बिना हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों और शहरों को आपस में सीधे जोड़ना है. इस नए रेल नेटवर्क के शुरू होने से न सिर्फ आम यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि मालगाड़ियों को भी दिल्ली के बीच से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बड़ी बचत होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Kanpur Weather Update: आज कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? भीषण गर्मी और उमस से लोग

क्या है कॉरिडोर का मैप

योजना के तहत तैयार किए जा रहे पहले तीर रेल कॉरिडोर की रूपरेखा काफी मजबूत है, जो एनसीआर के विकास को एक नई दिशा देंगे.

---विज्ञापन---

पहला रेल कॉरिडोर (पलवल से सोनीपत):

इस महत्वाकांक्षी नेटवर्क की पहली कड़ी ‘हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर’ है, जिसका निर्माण केजीपी एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हरियाणा के सोनीपत से पलवल के बीच तेजी से चल रहा है. इसके साथ ही पलवल-खुर्जा-मेरठ-बागपत-सोनीपत वाले हिस्से को जोड़कर दिल्ली के चारों तरफ पहला पूरा रेल घेरा बनाने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है.

दूसरा रेल कॉरिडोर (सोनीपत से पानीपत):

इस दूसरे बड़े घेरे में सोनीपत, शामली, मेरठ, जेवर, नूंह, भिवाड़ी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और पानीपत जैसे बड़े शहरों को शामिल किया गया है. यह रूट उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ आगामी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भिवाड़ी और रेवाड़ी के बड़े औद्योगिक हब को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

---विज्ञापन---

तीसरा सबसे बड़ा कॉरिडोर

इस पूरी योजना की तीसरी कड़ी सबसे बड़ी और व्यापक होगी, जो वर्तमान में सिर्फ वैचारिक (प्लानिंग) स्तर पर है. अगर यह प्रोजेक्ट व्यावहारिक पाया जाता है, तो यह मुख्य एनसीआर के सबसे बाहरी और सुदूर जिलों में लॉजिस्टिक और व्यापार के नए द्वार खोल देगा. इस महा-रूट के तहत करनाल, जींद, भिवानी, महेन्द्रगढ़, नारनौल, बहरोड़, अलवर (राजस्थान), डिबाई, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, मुजफ्फरनगर और वापस करनाल के बीच बेहतर और मजबूत कनेक्टिविटी मिस सकेगी. माना जा रहा है कि यह विशाल घेरा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के अलवर और बहरोड़ जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे जोड़ देगा, जिससे इन इलाकों में विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी.

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

फिलहाल कुंडली-मानेसर-पलवल रेल कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जारी है और बताया जा रहा है कि इसका करीब 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है. यह लगभग 126 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है, जिसे बड़े क्षेत्रीय रेल नेटवर्क की पहली मजबूत कड़ी माना जा रहा है. इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे यूपी और अन्य हिस्सों के लिए योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा. अनुमान है कि मौजूदा कॉरिडोर को साल 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

---विज्ञापन---

इस परियोजना से संभावित बड़े फायदे:

  • दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, सोनीपत, पलवल जैसे इलाकों में सड़क जाम का दबाव घट सकता है.
  • लोगों का सफर समय कम होगा और रोजाना यात्रा ज्यादा आसान हो सकती है.
  • माल ढुलाई तेज होने से कारोबार और इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा.
  • निजी वाहनों की निर्भरता कम होने से प्रदूषण घटाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: निजामुद्दीन, उत्तम नगर, पालम और हौज खास समेत दिल्ली के इन घनी

---विज्ञापन---

First published on: Jun 24, 2026 02:00 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola