Delhi News: दिल्ली के जनपथ मार्ग में स्थित राष्ट्र्रीय संग्रहालय में बीते दिन एक चोरी की घटना हुई. इस घटना में एक कॉलेज प्रोफेसर ने म्यूजियम में रखी डांसिंग गर्ल रेप्लिका को चुराया था. घटना के तुरंत बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने CCTV फूटेज खंगालनी शुरू कर दी थी. इसके बाद CISF के जवानों ने सभी कर्मियों की चेकिंग शुरू कर दी. उस दौरान एक शख्स के पास मूर्ति मिली. बताया जा रहा है कि यह शख्स एक प्रोफेसर है.
आरोपी प्रोफेसर के पास मिली रेप्लिका
पुलिस और सुरक्षाबलों को जैसे ही मूर्ति चोरी होने की बात पता चली तो उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे से पूरे म्यूजियम की जांच की. तैनात कर्मियों ने यह जानकारी म्यूजियम में कार्यरत निखिल कुमार को दी, जिन्होंने चोरी की बात पुलिस को दी. दिल्ली पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी. इस दौरान CISF ने एक शख्स को पकड़ा था, जिसके पास मूर्ति थी.
ये भी पढ़ें-दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जब्त की 7.44 करोड़ रुपये की संपत्ति
दिल्ली पुलिस कर रही जांच
सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े गए शख्स को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति एक कॉलेज का प्रोफेसर हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उसने रेप्लिका की चोरी क्यों की थी.
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है. सीआईएसएफ कर्मचारी संग्रहालय की अनुभव गैलरी से गुजर रहे थे, जहां उन्होंने रेप्लिका के गायब होने के बारे में पता चला. शुरुआती जांच में तुरंत तलाशी शुरू कर दी गई. कुछ देर बाद परिसर में एक संदिग्ध माने जा रहे शख्स के पास मूर्ति बरामद की गई थी. फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर चोरी के ठोस कारणों की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में 15 छात्राओं से छेड़छाड़, मशहूर आश्रम के संचालक पर लगे आरोप, वॉल्वो कार की गई बरामद
संबंधित खबरें
CM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 mins agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines