---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में 17 छात्राओं से छेड़छाड़, आश्रम के संचालक पर लगे आरोप, वॉल्वो कार की गई बरामद

Delhi Ashram Molestation: दिल्ली के वसंत कुंज में बने आश्रम में छात्रों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है और आरोप आश्रम के संचालक पर ही लगे हैं. पुलिस ने 15 छात्राओं के बयान दर्ज कराकर केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पढ़े विमल कौशिक की रिपोर्ट...

Delhi Ashram Molestation Case: साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक आश्रम के संचालक पर 17 छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. DCP साउथ वेस्ट अमित गोयल के मुताबिक, 15 छात्राओं ने आश्रम के संचालक चिंयमा नंद के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी. आरोप हैं कि वार्डन छात्राओं को आरोपी से मिलवाती थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

कुल 32 छात्राओं के दर्ज किए गए बयान

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की लोकेशन आगरा के आस-पास ट्रेस की गई है. पीड़ित छात्राओं के जज के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जा चुके हैं. कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 छात्राओं ने संचालक पर अभद्र भाषा, अश्लील व्हाट्सऐप/SMS संदेश और अवांछित शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया है. आश्रम का नाम श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान और आरोपी का नाम स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी है.

---विज्ञापन---

मामले मे इस्तेमाल लग्जरी कार बरामद

पार्थ सारथी पर संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) छात्रवृत्ति के तहत PGDM कर रही छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी की एक लग्जरी लाल रंग की वॉल्वो कार भी बरामद कर की है, जिस पर आरोपी संचालक ने UN की फर्जी एंबेसी की नंबर प्लेट लगा रखी थी. जांच की गई तो पता चला कि एंबेसी से कोई नंबर आरोपी को जारी नही किया है. सूत्रों के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद आश्रम ने आरोपी को निकाल दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से हड़कंप, उल्टियां-दस्त लगने से बीमार पड़े 200 लोग पहुंचे अस्पताल

---विज्ञापन---

साउथ इंडिया के आश्रम की है ब्रांच

आश्रम दिल्ली पुलिस के साथ जांच में सहयोग किया जा रहा है. वहीं आश्रम ने आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है. बता दें कि साउथ इंडिया के मशहूर आश्रम की एक ब्रांच दिल्ली वसंत कुंज इलाके में है, जहां मैनेजमेंट का कोर्स कराया जाता है. 2 अलग-अलग बैच में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. इस आश्रम को चलाने के लिए ही चिंयमा नंद को संचालक रखा हुआ था, लेकिन वह छात्राओं से छेड़छाड़ करता था, जिसके लिए लग्जरी वॉल्वो कार इस्तेमाल करता था.

First published on: Sep 24, 2025 09:59 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola