Delhi Metro: दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री की सीआईएसएफ के जवान ने सीपीआर देकर जिंदगी बचा ली। दरअसल, यात्री ने जैसे ही मेट्रो में एंट्री ली, तभी वह अचानक अचेत होकर गिर गया। इस दौरान वहां तैनात कॉन्स्टेबल उत्तम कुमार ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया, जिससे उसकी जान बच गई। इस दौरान यह पूरी घटना मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
CISF जवान ने बचाई जान
यह घटना उस वक्त हुई, जब शनिवार दोपहर 12:20 बजे अनिल कुमार (58) दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा चौकी के पास गिर गए, इसके बाद वह बेहोशी जैसा महसूस करने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात CISF कॉन्स्टेबल उत्तम कुमार ने इसे तत्काल भांप लिया और उन्होंने यात्री को तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद उन्हें होश आ गया। इसके बाद अनिल कुमार के परिवार से संपर्क किया गया, और उन्हें आगे के चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें- AQI 400 के पार…आंखों में जलन, सांस लेना मुश्किल, दिल्ली-NCR में 3 दिन तक रेड अलर्ट
बता दें, सीपीआर वह तकनीक है, जब किसी का हार्ट काम करना बंद कर देता है, तब सीपीआर के जरिए उसकी जिंदगी को बचाया जा सकता है। मेट्रो में पहले भी CISF के द्वारा इस तरह के सराहनीय कार्य किए जा चुके हैं।
जहरीली धुंध की चादर
इन दिनों दिल्ली में जहरीली धुंध की चादर छाई हुई है, जिससे डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों में सांस और आंखों की बीमारियों की बढ़ती संख्या के बारे में चिंता जताई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के साथ, राष्ट्रीय दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस धुंध और प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने चिंता जताई है तथा उन्होंने एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा और केंद्र से संबंधित राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ बैठक की व्यवस्था करने को कहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines