Delhi Nangloi Girl Sonia Murder: दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां एक युवती सोनिया उर्फ सोना की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे जमीन में दफन कर दिया गया। पुलिस को युवती की हत्या के बारे में जो जानकारी मिली, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं कि सोनिया कौन थी और ‘भूत’ ने उसकी हत्या कैसे की।
कौन थी सोनिया?
सोनिया उर्फ सोना नांगलोई में रहती थी। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। उसके इंस्टा पर 6700 फॉलोअर्स थे। सोनिया ने इंस्टाग्राम पर ‘आई लव भूत’ लिख रखा था। सोनिया ने अपने प्रेमी का नंबर भी ‘भूत’ नाम से सेव कर रखा था। जब सोनिया से उसके परिवार वाले पूछते कि वह किससे बात कर रही है तो अक्सर वह कहती- भूत से बात कर रही हूं। यहां तक कि इसी भूत के लिए सोनिया ने करवाचौथ का व्रत रखा था। वह अपना सामान लेकर भूत के पास अपने घर से निकल गई थी, लेकिन काफी देर बाद तक घर नहीं लौटी। बाद में परिवारजनों को पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। फिर पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश की, तो चौंकाने वाली बात पता चली।
सलीम निकला ‘भूत’
दरअसल, जिस भूत से सोनिया बात करती थी, वह सलीम निकला। घरवालों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि सोनिया किसी ‘भूत’ से प्यार करती है। हमें उसका नाम बाद में संजू पता चला था, लेकिन अब पता चला है कि वह सलीम है। पुलिस के अनुसार, सलीम ने सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को रोहतक के जंगलों में 4 फीट नीचे दफना दिया गया। पुलिस की पूछताछ में सलीम ने सोनिया की हत्या की बात कबूल कर ली है।
ये भी पढ़ें: यमुना में डुबकी के बाद बीमार हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अस्पताल में कराया इलाज
7 महीने की प्रेग्नेंट थी सोनिया
सलीम ने ये भी बताया कि सोनिया 7 महीने की गर्भवती थी। उसने पहले ही उसकी हत्या करने की प्लानिंग कर ली थी। उसने बताया कि सोनिया को अबॉर्शन के लिए कहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर हम दोनों में झगड़े भी होते थे। सलीम ने कहा कि इस मर्डर में उसके दो दोस्त रितिक और पंकज भी शामिल थे। पुलिस ने संजू को बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूमते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास सोनिया का आईडी भी था।
ये भी पढ़ें: भारतीय संविधान में अनुच्छेद 21 क्या? जिसका CJI चंद्रचूड़ ने किया जिक्र, Air Pollution से जुड़ा लिंक
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines