Delhi Live In Partner Murder Attempt: एक महिला को प्यार करने की बेहद खौफनाक सजा मिली। लिव-इन में 7 साल दोनों साथ रहे, लेकिन मामूली-सी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि शख्स ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। उसके शरीर को चाकू से चीर दिया। महिला की हालत ऐसी हो गई थी कि डॉक्टरों को करीब 850 टांके लगाने पड़े। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कानपुर की गद्दार दोस्त, सहेली की शादी तुड़वाने के लिए उसके मंगेतर को भेजी अश्लील तस्वीरें और फिर…
गुजरात में छिपकर रह रहा था आरोपी
क्राइम CP रवींद्र यादव ने बताया कि घटना दिल्ली की है। रूपनगर थाने में आरोपी रिंकू (27) के खिलाफ केस दर्ज हुआ, जिसे वारदात के 5 महीने बाद गुजरात से दबोचा गया। आरोपी वहां छिपकर रह रहा था और एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। पीड़िता की 2011 में शादी हुई थी, लेकिन अनबन के चलते वह पति से अलग होकर जवाहर नगर में रहने लगी।
यह भी पढ़ें: Watch Video: पहले हाथ पकड़ा, नाराज होने पर दबाए कंधे, भाजपा सांसद की हरकत से नाराज महिला विधायक ने बदली कुर्सी
भाई की दुकान पर हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात 7 साल पहले भाई के साथ फुटवियर शॉप में काम करने वाले रिंकू से हुई। बातों का सिलसिला दोस्ती में बदला और फिर दोनों ने लिव-इन में साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों ने गुड़ मंडी में मकान कराए पर लिया। बिना शादी किए दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया और पीड़िता पेइंग गेस्ट में शिफ्ट हो गई।
यह भी पढ़ें: ग्लासगो गुरुद्वारा प्रबंधन की भारतीय उच्चायुक्त को सफाई…माफ कीजिए, हमारा खालिस्तानियों से लेना-देना नहीं
किसी से संबंधों के शक में किया हमला
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2023 की सुबह आरोपी जबरन पीड़िता के PG में घुस गया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। DCP अमित गोयल को केस की जांच सौंपी गई। उनके नेतृत्व में इंस्पेक्टर पवन कुमार और राकेश कुमार ने UP के अलीगढ़ निवासी रिंकू को गुजरात से पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि दूसरे से संबंध के शक के चलते वारदात अंजाम दी।
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
48 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
15 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
17 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
22 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines